फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   यूपीपीएससी भर्ती घोटाला: सीबीआई ने जांच अधिकारी को बदला

यूपीपीएससी भर्ती घोटाला: सीबीआई ने जांच अधिकारी को बदला, अब आईपीएस अधिकारी अतुल ठाकुर करेंगे जांच

Thu, 13 Jan 2022 12:53 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 13 Jan 2022 12:53 PM IST
सार

अतुल ठाकुर 2008 बैच के दिल्ली कैडर के आईपीएस अफसर हैं। अचानक हुए इस बदलाव के बाद जांच में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। सीबीआई जांच के दौरान दो बड़ी परीक्षाओं में धांधली के मामले सामने आने पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, लेकिन सीबीआई ने अब तक किसी के खिलाफ कोई भी सीधी कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
यूपीपीएससी भर्ती घोटाला: सीबीआई ने जांच अधिकारी को बदला
सीबीआई - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षाओं की सीबीआई जांच में तेजी आने के आसार हैं। सीबीआई में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवनीश पांडेय ने बताया कि आईपीएस अधिकारी अतुल ठाकुर को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले आईआरएस अफसर विजेंद्र कुमार यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

विज्ञापन


अतुल ठाकुर 2008 बैच के दिल्ली कैडर के आईपीएस अफसर हैं। अचानक हुए इस बदलाव के बाद जांच में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। सीबीआई जांच के दौरान दो बड़ी परीक्षाओं में धांधली के मामले सामने आने पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, लेकिन सीबीआई ने अब तक किसी के खिलाफ कोई भी सीधी कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


इससे प्रतियोगी छात्रों में नाराजगी है और इस मुद्दे पर छात्रों ने सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। माना जा रहा है कि छात्रों के इस विरोध को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवधेश पांडेय का मानना है कि सीबीआई में हुए इस बदलाव के बाद अब शायद दोषियों पर कार्रवाई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed