{"_id":"5f57e65b8ebc3e54cd35ef58","slug":"allahabad-unviersity-student-union-news-city-desk-news-ald2857751146","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allahabad University News: छात्रसंघ बहाली के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Allahabad University News: छात्रसंघ बहाली के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
Wed, 09 Sep 2020 10:51 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
छात्र संघ बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन छात्रसंघ की बहाली के लिए अभी तैयार नहीं है और छात्र बहाली की मांग पर अड़े हुए हैं। विभिन्न मांगों को लेकर 49 दिनों से छात्रसंघ भवन के सामने क्रमिक अनशन कर रहे समाजवादी छात्रसभा के छात्रों ने इविवि प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर बहाली नहीं हुई तो बुधवार से आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
अनशन स्थल पर छात्रों ने सपा मुख्या के प्रभारी रहे एमएलसी एसआरएस बाबूजी को श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके बाद छात्रसंघ बहाली के मुद्दे पर चर्चा शुरू हुई। छात्र नेता अजय सम्राट ने कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर छात्रसंघ की बहाली नहीं हुई तो नौ तारीख को रात नौ बजे नौ मिनट के टॉर्च कार्यक्रम के साथ क्रमिक अनशन को पूर्णकालिक अनशन में तब्दील कर दिया जाएगा।
अनशन स्थल पर छात्र नेता सुशील कुशवाहा, राहुल पटेल, मोहम्मर मुब्बसिर हारून, नवनीत यादव, सुनील पटेल, मोहम्मद सलमान, शिवबली यादव, शिवम, मोहम्मद मसूद, अर्पित आर्य, अभिषेक प्रधान, शाश्वत, राहुल, श्रवण आदि मौजूद रहे।