फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad Universuty: Joint Research Entrance Examination on May 29, 614 seats of PhD will be admitted

Allahabad Universuty : संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा 29 मई को, पीएचडी की 614 सीटों पर होंगे प्रवेश

Sat, 14 May 2022 07:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 May 2022 07:39 PM IST
सार

इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में पीएचडी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 अप्रैल से शुरू हुई थी। विश्वविद्यालय और संघटक कॉलेजों में पीएचडी प्रवेश के लिए कुल 45 विषयों से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया गया था।

विज्ञापन
Allahabad Universuty: Joint Research Entrance Examination on May 29, 614 seats of PhD will be admitted
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की सत्र 2021-22 की संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) 29 मई को प्रयागराज के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। इविवि प्रशासन ने शनिवार को क्रेट के आयोजन की तिथि घोषित कर दी। आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई निर्धारित है। 14 मई तक क्रेट के लिए 6093 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है और इनमें से 3077 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

विज्ञापन



इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में पीएचडी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 अप्रैल से शुरू हुई थी। विश्वविद्यालय और संघटक कॉलेजों में पीएचडी प्रवेश के लिए कुल 45 विषयों से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया गया था। हालांकि, चार विषयों में पीएचडी की कोई सीट नहीं है। ऐसे में 41 विषयों में पीएचडी की 614 सीटों पर प्रवेश होने हैं। इनमें इविवि में विभिन्न विषयों की 227 सीटें और संघटक महाविद्यालयों में अलग-अलग विषयों की 387 सीटें शामिल हैं। 

विज्ञापन

परीक्षा में नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

इविवि एवं संघटक कॉलेजों के स्थायी प्राध्यापक, सैन्यकर्मी एवं अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को क्रेट लेवल-1 की परीक्षा से छूट प्राप्त है, लेकिन उन्हें क्रेट लेवल-2 की परीक्षा में अनिवार्य रूप से शामिल होना है। इन्हें छोड़कर बाकी सभी अभ्यर्थियों और नेट/जेआरएफ अभ्यर्थियों के लिए क्रेट के लेवल-1 और लेवल-2 में शामिल होना अनिवार्य है। क्रेट लेवल-1 की परीक्षा 300 अंकों की होगी। भाग-1 में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें 25 प्रश्न शोध पद्धति एवं 25 प्रश्न विषय पर आधारित होंगे। भाग-2 में कुल 200 अंकों की 13 प्रश्नों की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।


पीएचडी की सर्वाधिक 191 सीटें सीएमपी डिग्री कॉलेज में हैं। वहीं, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में पीएचडी 65 सीटों पर एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 48, इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में 46, श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में 22, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में आठ, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में छह और जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एक सीट पर दाखिला होगा।

पिछले साल के मुकाबले अब तक आधे आवेदन
इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में पीएचडी दाखिले के लिए पिछले साल की तुलना में अब तक आधे से भी कम अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि को सिर्फ दो दिन बाकी रह गए हैं। पिछले साल क्रेट में पीएचडी की 634 सीटों के लिए 10013 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए थे और इनमें से 6561 अभ्यर्थियों ने फीस जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की थी। वहीं, इस बार केवल 3077 अभ्यर्थियों ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी की है। जानकारों का मानना है कि इविवि में पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया एक साल पीछे हो जाने के कारण तमाम अभ्यर्थियों ने दूसरे संस्थानों में प्रवेश ले लिए हैं, इसी वजह से आवेदकों की संख्या में कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed