फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad Universiy: Examination started for admission in PG, examination for LLB, LLM, M.Com on the first day

Allahabad Universiy : पीजी में प्रवेश के लिए परीक्षा शुरू, पहले दिन एलएलबी, एलएलएम, एमकॉम के लिए हुई परीक्षा

Fri, 02 Jun 2023 05:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Jun 2023 05:21 PM IST
सार

इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. जेके पति के अनुसार पीजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए दो से पांच पांच जून तक आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए 54212 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराए थे और इनमें से 31745 अभ्यर्थियाें ने फीस जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की।

विज्ञापन
Allahabad Universiy: Examination started for admission in PG, examination for LLB, LLM, M.Com on the first day
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। विजयनगरम हॉल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक महाविद्यालयों में परास्नातक (पीजी) में सत्र 2023-24 के तहत दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा दो जून से शुरू हो गई। परीक्षाएं चार दिनों तक चलेंगी। पहले दिन एलएलबी, एलएलएम और एमकॉम की प्रवेश परीक्षा हुई। पहली पाली में एलएलबी एवं एलएलएम और दूसरी पाली में एमकॉम की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई।

विज्ञापन


इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. जेके पति के अनुसार पीजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए दो से पांच पांच जून तक आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए 54212 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराए थे और इनमें से 31745 अभ्यर्थियाें ने फीस जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की। प्रवेश परीक्षा विभिन्न शहरों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की गई।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के लिए प्रयागराज, गोरखपुर बरेली, लखनऊ, नई दिल्ली एवं वाराणसी में 12 ऑफलाइन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से सर्वाधिक सात केंद्र प्रयागराज में हैं। वहीं, 14 ऑनलाइन केंद्र भी बनाए गए हैं, जिनमें प्रयागराज के सात, वाराणसी के तीन और लखनऊ, बरेली, गोरखपुर एवं कानपुर के एक-एक केंद्र शामिल हैं। प्रवेश परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 और अपराह्न दो से चार बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पाली के परीक्षार्थियों को सुबह आठ से नौ बजे के बीच और दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को दोपहर 12.30 से 1.30 के बीच केंद्र में रिपोर्ट करना था। शुक्रवार को ऑनलाइन मोड में होने वाली परीक्षा के लिए 3677 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2044 अभ्यर्थी प्रयागराज के विभिन्न केंद्रों में परीक्षा देंगे। वहीं, ऑफलाइन मोड में प्रवेश परीक्षा के लिए 9464 अभ्यर्थी परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें से 6899 परीक्षार्थी प्रयागराज में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed