{"_id":"576303134f1c1b481e11c8b4","slug":"allahabad-university-will-state-medical-studies","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद राज्य विवि में होगी मेडिकल की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद राज्य विवि में होगी मेडिकल की पढ़ाई
डॉ. अखिलेश मिश्र, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
काली सूची में शामिल 17 कालेज भी बने सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार की ओर से संगम नगरी में खुल रहे नए इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय में मेडिकल की भी पढ़ाई होगी। नए विवि में राज्य सरकार ने इंजीनियरिंग एवं कृषि संकाय भी खोलने की योजना तैयार की है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से नए विवि की वेबसाइट लांचिंग के साथ विश्वविद्यालय में चलने वाले पाठ्यक्रमों को भी जारी किया गया। इलाहाबाद राज्य विवि का 17 जून को शुभारंभ हो रहा है।
नए खुल रहे इलाहाबाद राज्य विवि में मेडिकल कॉलेज की सुविधा दिए जाने की घोषणा के बाद अब यहां के लोगों को इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मेडिकल कॉलेज के अलग किए जाने की टीस को दूर किया जा सकेगा। इलाहाबाद विवि को केंद्रीय विवि का दर्जा मिलने से पहले और इसके बाद में धीरे-धीरे करके कृषि संकाय (एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट), इंजीनियरिंग कॉलेज (एमएनएनआईटी) एवं मेडिकल कॉलेज (मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज) को अलग कर दिया गया। इस कारण से इलाहाबाद विवि में लंबे समय से मेडिकल, कृषि एवं इंजीनियरिंग संकाय खोलने की मांग की जा रही है। केंद्र सरकार ने भले ही इलाहाबाद विवि को यह सुविधाएं दोबारा उपलब्ध कराने में विफल रही हो परंतु राज्य सरकार ने नए खुल रहे इलाहाबाद राज्य विवि में मेडिकल, इंजीनियरिंग, कृषि, आयुर्वेद संकाय खोलने की अनुमति देकर इलाहाबाद वालों की मांग पूरी कर दी है। मेडिकल कॉलेज खुलने के बाद इलाहाबाद के लोगों को चिकित्सा की सुविधा भी मिलेगी।
इलाहाबाद राज्य विवि के ओएसडी प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि नए विवि की वेबसाइट बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री आखिलेश यादव ने लांच की है। उन्होंने बताया कि नए विवि में कॉमर्स एवं मैनेजमेंट के सभी कोर्स के साथ पीएचडी की सुविधा होगी। इसके साथ सोशल साइंस, मानविकी एवं इंटरनेशनल स्टडीज के कोर्स चलेंगे। विज्ञान के कोर्स में बेसिक एवं एप्लाइड साइंस के विषयों की पढ़ाई होगी। पर्यावरण एवं अर्थ साइंस पर भी कई कोर्स शुरू होंगे। विवि में इंडियन एवं फारेन लैंग्वेज की पढ़ाई के साथ लीगल स्टडीज, स्किल डेवलपमेंट की पढ़ाई होगी। प्रो.प्रसाद ने बताया कि नए राज्य विवि में विशेषज्ञ शिक्षकों के जरिए शिक्षा देने के साथ शोध को प्राथमिकता दी जाएगी। शीघ्र ही विवि में संसाधन विकसित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।