{"_id":"61f41cff9568c7573b570281","slug":"allahabad-university-will-open-from-february-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : अगले सप्ताह इस तारीख से खुलेगा इलाहाबाद विश्वविद्यालय, शिक्षक और कर्मचारी भी आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : अगले सप्ताह इस तारीख से खुलेगा इलाहाबाद विश्वविद्यालय, शिक्षक और कर्मचारी भी आएंगे
Fri, 28 Jan 2022 10:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:12 PM IST
सार
कोविड के मद्देनजर इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालय को 28 जनवरी तक बंद कर दिया गया था। 29 एवं 30 जनवरी को क्रमश: शनिवार एवं रविवार का साप्ताहिक अवकाश है और एक फरवरी को मौनी अमावस्या का स्नान पर्व है।
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और इसके संघटक महाविद्यालय दो फरवरी से खुल जाएंगे। सभी कार्यालय पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे और शिक्षकों को भी अपने विभाग में आना होगा। हालांकि चार फरवरी तक कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन मोड में ही किया जाएगा। इस बाबत रजिस्ट्रार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
कोविड के मद्देनजर इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालय को 28 जनवरी तक बंद कर दिया गया था। 29 एवं 30 जनवरी को क्रमश: शनिवार एवं रविवार का साप्ताहिक अवकाश है और एक फरवरी को मौनी अमावस्या का स्नान पर्व है। ऐसे में विश्वविद्यालय दो फरवरी से खोलने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय दो फरवरी से सुबह नौ से शाम पांच बजे तक पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। इसके साथ ही इविवि एवं संघटक कॉलेजों के सभी शिक्षकों को अपने विभाग, इंस्टीट्यूट, सेंटर्स में आना होगा।
विज्ञापन
हालांकि कक्षाओं का संचालन चार फरवरी तक ऑनलाइन मोड में ही किया जाएगा। पांच एवं छह फरवरी को क्रमश: शनिवार एवं रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। यह अभी स्पष्ट नहीं किया गया है कि चार फरवरी के बाद कक्षाओं का ऑनलाइन संचालन जारी रहेगा या नहीं।
हालांकि शोधार्थियों को अपने विभाग, इंस्टीट्यूट या सेंटर में आने की अनुमति रहेगी। वहीं, एस्टेट अफसर को परिसर में सभी जगह नियमित रूप से सैनिटाइजेशन कराना होगा। सभी कर्मचारियों एवं शिक्षकों को कोविड प्रोटोकाल को पालन करने के लिए कहा गया है।