फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad university will demand to UGC for all the expenditure on university security.

सुरक्षा पर होने वाला खर्च यूजीसी से मांगेगा इविवि

Wed, 08 May 2019 12:40 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 May 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Allahabad university will demand to UGC for all the expenditure on university security.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : Prayagraj
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं हॉस्टलों में सुरक्षा व्यवस्था पर आने वाला खर्च एमएचआरडी एवं यूजीसीसी से मांगा जाएगा। मंगलवार को कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू की अध्यक्षता में हुई इविवि प्रशासन, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त तय हुआ कि सुरक्षा की कार्ययोजना को लागू करने के लिए आवश्यक धन से संबंधित प्रस्ताव मानव संसाधन विकास मंत्रालय और यूजीसी को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि सभी हॉस्टलों को अपराध मुक्त करने की कार्ययोजना जल्द ही लागू की जाएगी। विश्वविद्यालय के सभी हॉस्टलों को सीसीटीवी कैमरों से युक्त किया जाएगा। इविवि परिसर की दीवारों को तकरीबन दस फीट ऊंचा करने पर सहमति बनी। यह भी तय हुआ कि शीघ्र ही ऐसी प्रणाली विकसित की जाएगी, जिससे पुलिस प्रशासन भी हॉस्टल की गतिविधियों पर नजर रख सके। प्रवेश द्वारा के पास स्थायी रूप से सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति को लेकर चर्चा की गई। का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


साथ ही हॉस्टलों में अनियमित रूप से चलने वाले मेस को लेकर भी ठोस कार्ययोजना बनाने की बात कही गई। बैठक में रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे, डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार, एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया, एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इस बैठक के बाद चीफ प्रॉक्टर और डीएसडब्ल्यू ने सभी हॉस्टलों के अधीक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें हॉस्टलों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed