फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad university will be open from today

आज से खुलेगा इविवि, 17 से नए सत्र की तैयारी

Tue, 04 Aug 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Allahabad university will be open from today
Allahabad university will be open from today
-केवल शिक्षक ही आएंगे विश्वविद्यालय, नए सत्र में चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
विज्ञापन

-31 अगस्त तक विश्वविद्यालय बंद रखने के मंत्रालय के निर्देश पर स्पष्ट नहीं स्थिति
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) चार अगस्त से शिक्षकों के लिए खुल जाएगा। 17 अगस्त से ऑनलाइन कक्षाओं के साथ पुराने छात्रों के लिए नया सत्र शुरू करने की तैयारियां भी तेज हो गईं हैं। हालांकि मंत्रालय ने 31 अगस्त तक स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय बंद रखने के निर्देश दिए हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि शिक्षकों को आना है या नहीं। विश्वविद्यालय खुलने पर मंगलवार को इस मसले पर इविवि के अफसर मंत्रालय से जानकारी लेंगे।
तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण इलाहाबाद विश्वविद्यालय को एक से 31 जुलाई तक शिक्षकों के लिए बंद कर दिया गया था। शिक्षकों को घर से ही काम करने के लिए कहा गया था। 31 जुलाई के बाद एक से तीन अगस्त तक छुट्टी थी, लेकिन चार अगस्त से विश्वविद्यालय शिक्षकों के लिए खुलने जा रहा है। विश्वविद्यालय के साथ संघटक महाविद्यालयों में भी मंगलवार से शिक्षकों को जाना होगा। इस बीच 17 अगस्त से ऑनलाइन कक्षाओं के साथ पुराने छात्रों के लिए नए सत्र की शुरुआत की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

कई कॉलेजों ने तो पाठ्यक्रम भी तैयार कर लिया है और शिक्षकों को इसी हिसाब से तैयारी करने को कहा गया है। विश्वविद्यालय एवं कॉलेज खुलने के बाद इस काम में और तेजी आने की उम्मीद है। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन कैसे होगा, इस पर भी मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंत्रालय ने सभी स्कूल-कॉलेजों को 31 अगस्त तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इविवि के पीआरओ डॉ. शैलेंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि 31 अगस्त तक शिक्षकों को आना है या नहीं, इस पर कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं है। ऐसे में मंगलवार से विश्वविद्यालय शिक्षकों के लिए खुल जाएगा। मंत्रालय के निर्देश पर 31 अगस्त तक कक्षाओं को बंद रखा गया है और छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय नहीं आना है। मंगलवार को विश्वविद्यालय खुलने पर शिक्षकों के मामले में मंत्रालय से संपर्क करके यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि शिक्षकों को आना है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed