Allahabad University Violence : छात्रनेता विवेकानंद पाठक सहित आठ के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज
दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार छात्र नेता विवेकानंद पाठक यूनियन हाल का मुख्य द्वार जबरन खुलवाने का प्रयास कर रहे थे। वह छोटे गेट से अंदर जाने के लिए राजी नहीं थे। इसी को लेकर उन्होंने सुरक्षाकर्मी पर पहले हाथ छोड़ दिया। इसके बाद छात्रों को बुलाकर पथराव कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने सोमवार को हुए बवाल के मामले में विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी प्रभाकर सिंह की ओर से छात्र नेता विवेकानंद पाठक सहित आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कर्नलगंज थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में सुरक्षाकर्मी प्रभाकर सिंह ने आरोप लगाया है कि वह सोमवार को विश्वविद्यालय यूनियन हाल पर ड्यूटी पर थे। इस दौरान विवेकानंद पाठक कुछ छात्रों के साथ पहुंचे और अंदर जाने का प्रयास करने लगे।
उन्होंने यूनियन हाल का मुख्य गेट खोलने के लिए दबाव डाला। उनसे कहा गया कि मुख्य गेट खोलने का आदेश विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नहीं दिया गया है। आप छोटे गेट से अंदर जा सकते हैं। इसके बाद पाठक आक्रोशित हो गए और गाली गलौज करने के साथ मारपीट करने लगे। उनके बुलाने पर कई और छात्र नेता मौके पर पहुंच गए और सुरक्षाकर्मियों पर पथराव करने लगे। छात्रों ने परिसर में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया। विश्वविद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। कार्यालय के कांच और गमले तोड़ दिए गए। वाहनों में आग लगा दी गई। कैंटीन को जला दिया गया।
बता दें कि इसके पहले सोमवार की देर रात छात्र नेता विवेकानंद पाठक ने विश्वविद्यालय के 44 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आज विवि प्रशासन की ओर से क्रास केस दर्ज कराया गया है। विश्वविद्यालय में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कैंपस को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। छात्र नेताओं के बवाल की आशंका के मद्देनजर अतिरिक्त फोर्स बुला ली गई है।
जिन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है उनमें विवेकानंद पाठक, अजय सम्राट, राहुल पटेल, अभिषेक यादव, नवनीत सिंह, हरेंद्र यादव, आयुष प्रियदर्शी, सत्यम कुशवाहा का नाम शामिल है।