{"_id":"5d3f15458ebc3e6cd9047481","slug":"allahabad-university-vice-chancellor-visits-meeting-with-vice-chancellor-allahabad-news-ald2507783121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति से मिलने पहुंचे उपाध्यक्ष को रोका, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति से मिलने पहुंचे उपाध्यक्ष को रोका, हंगामा
विज्ञापन
Allahabad University Vice-Chancellor visits meeting with Vice Chancellor
प्रयागराज। ब्लैक लिस्ट किए गए इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) छात्रसंघ के उपाध्यक्ष अखिलेश यादव को कुलपति से मिलने से रोकने पर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। उपाध्यक्ष और चीफ प्रॉक्टर के बीच तीखी झड़प हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कर्नलगंज थाने में तहरीर दी है।
सोमवार को इविवि के नॉर्थ हॉल में कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू के काव्य संग्रह का विमोचन था। कुलपति वहां मौजूद थे। इस बीच छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव कई छात्रों के साथ कुलपति से मिलने पहुंचे लेकिन उपाध्यक्ष को पुलिस ने बाहर ही रोक दिया। चीफ प्रॉक्टर ने उपाध्यक्ष को वापस जाने के लिए कहा लेकिन उपाध्यक्ष का कहना था कि वह कुलपति से मिलकर अपनी बात रखना चाहते हैं। उन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है, परिसर में उनका प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया और अब तक किसी भी पाठ्यक्रम में दाखिला नहीं ले सकता हैं।
वह कुलपति से मिलकर पूछना चाहते थे कि उनके साथ यह कार्रवाई क्यों की गई। वह तो केवल लोकतांत्रिक तरीके से छात्रसंघ की बहाली के लिए संघर्ष कर रहे थे। चीफ प्रॉक्टर से झड़प के बाद पुलिस ने उपाध्यक्ष को वहां वापस भेज दिया। उपाध्यक्ष का आरोप है कि चीफ प्रॉक्टर ने उनकी स्नातक की डिग्री वापस लेने की धमकी दी। मामले में अखिलेश ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। वहीं, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे ने भी अखिलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। चीफ प्रॉक्टर का कहना है कि अखिलेश ने वहां हंगामा किया और परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित होने के बावजूद उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करते हुए नियमों का उल्लंघन किया।

Allahabad University Vice-Chancellor visits meeting with Vice Chancellor- फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन