{"_id":"58c984514f1c1b4c7d32a5cd","slug":"allahabad-university-union-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में सहयोग के साथ जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में सहयोग के साथ जारी रहेगा आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इविवि के आंदोलनकारी कर्मचारियों ने विवि के छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कार्य में सहयोग का फैसला किया है। कर्मचारियों की बुधवार को हुई बैठक में फैसला किया गया कि संयुक्त परिषद हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखेगा। कोर्ट का जो निर्णय होगा, उस पर अमल किया जाएगा। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. संतोष सहाय ने बताया कि अपर जिलाधिकारी नगर पुनीत शुक्ल ने कर्मचारियों को शांति पूर्ण तरीके से आंदोलन चलाने केलिए अनुमति दे दी है।
कर्मचारी अब विवि के सामने केपीयूसी छात्रावास के सामने पार्क में शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे। संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रोहित मिश्र ने बताया कि आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा। इस बीच विवि की स्नातक परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं। कर्मचारी परीक्षा कार्य में सहयोग करने के बाद अपने आंदोलन में शामिल हो जाएंगे।