फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: This time you will not have to go to the entrance hall for admission, the admission proc

Allahabad University : इस बार दाखिले के लिए नहीं जाना होगा प्रवेश भवन, ऑनलाइन होगी प्रवेश प्रक्रिया

Sat, 29 Jul 2023 03:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Jul 2023 03:52 PM IST
सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक कॉलेजों में दाखिले के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके लिए पहले 28 जुलाई अंतिम तिथि तय की गई थी। अभी तक 57 हजार 969 विद्यार्थी पंजीकरण करा चुके हैं।

विज्ञापन
Allahabad University: This time you will not have to go to the entrance hall for admission, the admission proc
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक कॉलेजों के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। छात्र-छात्राओं के हित को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक कॉलेजों में दाखिले के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके लिए पहले 28 जुलाई अंतिम तिथि तय की गई थी। अभी तक 57 हजार 969 विद्यार्थी पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें से 45 हजार 74 फीस भी जमा कर चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्ष से अधिक है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पंजीकरण एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर जयंत कुमार के अनुसार पंजीकरण फार्म में यदि कोई गड़बड़ी है तो 31 जुलाई तक उसमें संशोधन भी किया जा सकता है। उनका कहना है कि अब पंजीकरण की तिथि आगे नहीं बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीए में सबसे अधिक 16193 आवेदन

विश्वविद्यालय एवं संघटक कॉलेजों के बीए में दाखिले के लिए सबसे अधिक 16193 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। बीएससी में प्रवेश के लिए 12802 आवेदन आए हैं। इनमें से 7468 ने बीएससी गणित प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए फार्म भरा है। बीएएलएलबी एवं बीकॉम में दाखिला इस बार भी आसान नहीं होगा। बीकॉम के लिए 5839 एवं बीएएलएलबी के 6273 आवेदन आए हैं।

पाठ्यक्रमवार आए आवेदन
पाठ्यक्रम                         आवेदनों की संख्या


बी.वोक (फूड प्रोसेसिंग)             52
बी.वोक (मीडिया प्रोडक्शन)             24

बी.वोक साफ्टवेयर डेवलपमेंट             173
बीए मीडिया स्टडीज                         132

बीए फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी            114
बीए                                     16193

बीकॉम                                     5839
बीएफए                                     550

बेचलर ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स (बीपीए) 73
बीएससी जीव विज्ञान                         5334

बीएससी गणित                         7468
बीएएलएलबी                                    6273

बीसीए                                     1368
पांच वर्षीय बीसीए एंड एमसीए             477

फाइव ईयर कोर्स इन डिजास्टर मैनेजमेंट 57
पांच वर्षीय बीएससी-एमएससी गृह विज्ञान 66

पांच वर्षीय बीबीए-एमबीए                        505

अभ्यर्थियों के लिए विशेष जानकारी


फैमिली एंड कम्युनिटी साइंसेज विभाग के अध्यक्ष के अनुसार पीएचडी फूड एंड न्यूट्रीशन पाठ्यक्रम के क्रेट लेवल-एक में अनारक्षित के 205, ओबीसी के 165, एससी के 159 एवं ईडब्ल्यूएस के 171 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी लेवल-दो की परीक्षा में शामिल होने के लिए चार अगस्त तक सभी दस्तावेज, शोध पत्र जमा कर दें। एक अन्य सूचना के अनुसार पीएचडी टेक्सटाइल एंड एप्रेल डिजाइनिंग कोर्स की प्रवेश परीक्षा क्रेट लेवल-एक में सामान्य के 172 तक अंक पाने वाले भी क्रेट लेवल-दो में शामिल होने के लिए चार अगस्त तक दस्तावेज एवं शोध पत्र जमा कर दें।

मध्य एवं आधुनिक इतिहास विभाग के अध्यक्ष के अनुसार क्रेट लेवल-दो के तहत प्रजेंटेशन और इंटरव्यू तीन अगस्त को सुबह 10:30 बजे से होगा।

- अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष के अनुसार क्रेट लेवल-दो का साक्षात्कार 17 अगस्त को सुबह 10 बजे से होगा। एक अन्य सूचना के अनुसार एमए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अनारक्षित के 128, ईडब्ल्यूएस के 118, ओबीसी के 112, एससी के 93 या इससे अधिक अंक पाने वाले तथा एसटी के सभी अभ्यर्थी ई-काउंसलिंग पटल पर 29 जुलाई से दो अगस्त के बीच सभी दस्तावेज जमा कर दें।

- मानव विज्ञान विभाग के अध्यक्ष के अनुसार क्रेट में सफल अभ्यर्थी तीन अगस्त तक शोध पत्र जमा कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed