फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: There will be written examination for the recruitment of Assistant Professor

इलाहाबाद विवि : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए होगी लिखित परीक्षा

Wed, 04 Aug 2021 09:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Aug 2021 09:34 PM IST
सार

  • आवेदन के लिए पीएचडी अनिवार्य, जल्द जारी होगा विज्ञापन
  • इविवि की एकेडमिक कौंसिल की बैठक में लिया गया निर्णय

विज्ञापन
Allahabad University: There will be written examination for the recruitment of Assistant Professor
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए पहली बार लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। हालांकि यह परीक्षा क्वालीफाइंग होगी और इसके बाद आवेदनों की स्क्रीनिंग के आधार पर इंटरव्यू के माध्यम से अंतिम चयन होंगे। यह निर्णय बुधवार को हुई इविवि की एकेडमिक कौंसिल की बैठक में लिया गया। कौंसिल ने रिक्त पदों के लिए आरक्षण रोस्टर पर भी अपनी मुहर लगा दी है। 12 अगस्त को प्रस्तावित कार्य परिषद की बैठक में अंतिम मुहर लगने के बाद इविवि प्रशासन शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगा।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि इविवि में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए क्वालीफाइंग टेस्ट के रूप में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इससे पूर्व अभ्यर्थियों को सीधे आवेदनों की स्क्रीनिंग के आधार पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता था। यूजीसी रेगुलेशन 2018 के तहत क्वालीफाइंग परीक्षा नेट के पाठ्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी और इसके लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास पीएचडी की डिग्री है। 
विज्ञापन


इविवि में शिक्षकों के कुल 595 पद खाली हैं। इनमें सर्वाधिक 357 पद असिस्टेंट प्रोफेसर के हैं। वहीं, 168 पद एसोसिएट प्रोफेसर और 70 पद प्रोफेसर के हैं। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की क्वालीफाइंग परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के आवेदनों की पूर्व की भांति स्क्रीनिंग की जाएगी और इसी आधार पर अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती भी यूजीसी रेगुलेशन 2018 के तहत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed