{"_id":"631a3c00b1286d28427391a9","slug":"allahabad-university-the-health-of-the-student-sitting-on-fast-deteriorated-admitted-to-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि : अनशन पर बैठे छात्र की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विवि : अनशन पर बैठे छात्र की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Fri, 09 Sep 2022 12:31 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:31 AM IST
सार
छात्रसंघ भवन के सामने तीन दिनों से पांच छात्र नेता आयुष प्रियदर्शी, अभिषेक यादव, राहुल सरोज, मनजीत पटेल, गौरव गोंड आमरण अनशन पर बैठे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को डॉक्टरों की टीम ने पांचों अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद विवि में अनशन पर बैठे छात्रों के स्वास्थ्य की जांच करते डॉक्टर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में फीस वृद्धि के विरोध में छात्रसंघ भवन के सामने छात्रों का आमरण अनशन लगातार तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान एक छात्र की तबीयत बिगड़ जाने पर उसे बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
छात्रसंघ भवन के सामने तीन दिनों से पांच छात्र नेता आयुष प्रियदर्शी, अभिषेक यादव, राहुल सरोज, मनजीत पटेल, गौरव गोंड आमरण अनशन पर बैठे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को डॉक्टरों की टीम ने पांचों अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की। सभी का ब्लडप्रेशर बढ़ा हुआ था। देर शाम इनमें से अभिषेक यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वहां मौजूद छात्रों ने अभिषेक को बेली अस्पताल में भर्ती कराया। इस मसले पर छात्रों ने जिला प्रशासन को भी ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन