{"_id":"5e07ab298ebc3e87ad58aae2","slug":"allahabad-university-teachers-recruitment-news-allahabad-news-ald2642111152","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती शुरू करने की अनुमति, कुलपति को क्लीनचिट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती शुरू करने की अनुमति, कुलपति को क्लीनचिट नहीं
विज्ञापन
Allahabad university teachers recruitment news
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इविवि की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने लगाया आरोप, कुलपति के लोग फैला रहे अफवाह
कुलपति को हटाने के लिए संयुक्त संघर्ष समिति का अनशन 16वें दिन भी जारी
प्रयागराज। इविवि कुलपति के खिलाफ संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से महिला छात्रावास के मेन गेट पर चल रहा अनशन शनिवार को 16 वें दिन भी जारी रहा। अनशन का नेतृत्व कर रहीं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह का कहना है कि मंत्रालय ने इविवि में बंद पड़ी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है, कुलपति को कोई क्लीनचिट नहीं दी है। ऋचा ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया पर से रोक हटाना और कुलपति के खिलाफ जांच दोनों अलग विषय हैं। मंत्रालय ने नियुक्ति से रोक हटाई, कुलपति को क्लीनचिट नहीं दी है।
ऋचा ने आरोप लगाया कि कुलपति को क्लीनचिट दिए जाने की खबर में कोई सच्चाई नहीं है। यह अफवाह कुलपति के लोग फैला रहे हैं। ऋचा ने चुनौती दी कि कुलपति को क्लीनचिट देने का कोई पत्र उनके पास हो तो दिखा दें। उनका कहना है कि अब कुलपति को क्लीनचिट देने की संभावना खत्म हो गई है। मंत्रालय की ओर से पहले से जांच चल रही है और अब राष्ट्रीय महिला आयोग के निशाने पर भी कुलपति आ गए हैं। अब उन्हें दोहरी जांच का सामना करना पड़ेगा।
इविवि छात्रसंघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अब भर्ती प्रक्रिया मानव संसाधन विकास मंत्रालय की देखरेख में होगी, तब क्लीन चिट का सवाल कहां उठता है। उनका कहना है कि कुलपति की विश्वसनीयता गिरने का मामला है। ऐसे में कुलपति के पास तनिक भी नैतिकता बची है तो तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दें। विरोध करने वालों में गौरव अधिराज, अहमर इलियास अदनान, उपमंत्री सत्यम सनी, अजय सम्राट, सत्यम कुशवाहा, अजय बागी, राहुल, राघवेंद्र यादव, नीरज सिंह, सौरभ यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।