{"_id":"601581a853901044a70fe9c0","slug":"allahabad-university-students-will-not-be-fined-if-the-degree-is-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि : छात्रों ने नहीं दिया जुर्माना तो रोक दी जाएगी डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विवि : छात्रों ने नहीं दिया जुर्माना तो रोक दी जाएगी डिग्री
Sat, 30 Jan 2021 09:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 30 Jan 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के हॉस्टल में इविवि प्रशासन की अनुमति के बगैर रह रहे छात्रों ने अगर जुर्माना नहीं जमा किया तो उनकी डिग्री रोकी जा सकती है या अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो सकती है। इस बारे में डीएसडब्ल्यू ने सभी हॉस्टलों के अधीक्षकों को पत्र जारी करे हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई उनके छात्रों के खिलाफ भी होगी, जो कोरोना संक्रमण काल में जिला प्रशासन की ओर से साधन उपलब्ध कराए जाने के बावजूद हॉस्टल छोड़कर नहीं गए और अब तक हॉस्टल में ही रह रहे हैं। अधीक्षकों से कहा गया है कि ऐसे सभी छात्रों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार कर ली जाए। यह सूची कुलपति को भेजी जाएगी।
कोराना काल के दौरान पिछले साल सभी हॉस्टल खाली करा लिए गए थे। छात्रों को जिला प्रशासन के माध्यम से उनके घर पहुंचाया गया था। इसके बाद से हॉस्टल लगतार बंद चल रहे हैं, लेकिन इस बीच बड़ी संख्या में छात्र हॉस्टलों में लौट आए हैं और इविवि प्रशासन से अनुमति लिए बगैर अपने कमरों में रहने लगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इविवि प्रशासन हॉस्टल खोलने को राजी नहीं है। इस बारे में सात जनवरी को कुलपति की अध्यक्षता में डीएसडब्ल्यू, सभी अधीक्षकों एवं वार्डेन की बैठक हुई थी। इसमें तय हुआ था कि बिना अनुमति हॉस्टल में रहने वाले छात्रों से फीस की पांच गुना धनराशि जुर्माने के रूप में वसूली जाएगी। बड़ी संख्या में छात्रों ने जुर्माना नहीं दिया तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
डीएसडब्ल्यू प्रो. केपी सिंह की ओर से जारी कार्यालय आदेश के माध्यम से हॉस्टलों के सभी अधीक्षकों, संरक्षकों एवं सहायक अधीक्षकों से कहा गया है कि सात जनवरी की बैठक में हुए निर्णय से छात्रों को सामूहिक एवं व्यक्तिगत रूप से और अभिभावकों को भी लिखित रूप से सूचना दें। निर्णय का अनुपालन न होने की स्थिति में छात्र के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई जैसे, परीक्षा प्रवेश पत्र निर्गत न करते हुए परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम, मार्कशीट एवं संबंधित विषय की डिग्री भी रोकी जा सकती है। अधीक्षकों एवं संरक्षकों से कहा गया है कि इस बाद में उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। इसके अलावा कोविड-19 संक्रमण काल में जिला प्रशासन की ओर से यात्रा सुविधा उपलब्ध कराए जाने और इस संबंध में इविवि प्रशासन की ओर से लिए गए निर्णयों के बावजूद कई छात्रों ने हॉस्टल खाली नहीं किए थे, ऐसे छात्रों के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

- ‘सात जनवरी को हुई बैठक के निर्णय का अनुपालन न करने पर उन छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी, जो इविवि प्रशासन की अनुमति के बगैर हॉस्टल में रह रहे हैं। इस बारे में डीएसडब्ल्यू की ओर से कार्यालय आदेश जारी किया गया है।’ डॉ. जया कपूर, पीआरओ, इविवि