{"_id":"5d761c188ebc3e93cc43ef08","slug":"allahabad-university-students-organises-free-classes-for-upsc-preparation","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि के छात्रों की पहल, सिविल परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाई जाती हैं नि:शुल्क कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि के छात्रों की पहल, सिविल परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाई जाती हैं नि:शुल्क कक्षाएं
Mon, 09 Sep 2019 03:08 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 09 Sep 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज में आर्थिक तंगी के कारण यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी न कर पाने वाले छात्रों के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के शोधार्थियों ने एक साकारात्मक पहल की है। इविवि में डीएसडब्ल्यू कार्यालय के हॉल में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क कक्षाओं का संचालन शुरू किया गया है।
विज्ञापन
इसके समन्वयक कला संकाय प्रतिनिधि छात्रसंघ अभिनव द्विवेदी ने बताया कि कक्षाओं का संचालन सुबह सात से नौ बजे तक किया जा रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को इससे काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
समन्वयक अभिनव द्विवेदी ने बताया कि धीरे-धीरे इन कक्षाओं में छात्रों की संख्या बढ़ रही है। यहां इविवि के शोधार्थी छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दे रहे हैं। बीच-बीच में सिविल परीक्षाओं में सफल छात्रों को भी कक्षा में आमंत्रित कर छात्रों से मिलवाया जाता है, ताकि उनसे छात्रों को प्रेरणा मिल सके।
विज्ञापन