फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University Students meet Police Commissioner for withdrawal of cases

Allahabad University : मुकदमों की वापसी के लिए पुलिस आयुक्त से मिले छात्र

Mon, 26 Dec 2022 09:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 Dec 2022 09:54 PM IST
सार

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव ने पुलिस आयुक्त से कहा कि छात्र पिछले 890 दिनों से गांधीवादी तरीके से अपने हक और अधिकार को लेकर आंदोलनरत हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन जहां एक तरफ उनके साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है।

विज्ञापन
Allahabad University Students meet Police Commissioner for withdrawal of cases
पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा से मिलने पहुंचे छात्रनेता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में सुरक्षा गार्डों की ओर से छात्र पर किए गए हमले के विरोध में छात्र नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा से मिलकर ज्ञापन दिया और छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव ने पुलिस आयुक्त से कहा कि छात्र पिछले 890 दिनों से गांधीवादी तरीके से अपने हक और अधिकार को लेकर आंदोलनरत हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन जहां एक तरफ उनके साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है, वहीं पुलिस प्रशासन छात्रों पर फर्जी मुकदमे लिखकर उन्हें परेशान कर रहा है, जो न्याय संगत नहीं है।

विज्ञापन


अवनीश ने मांग की कि छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं और विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के साथ सकारात्मक वार्ता के लिए पहल करे, ताकि विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच बना गतिरोध दूर हो सके। प्रतिनिधिमंडल में हरेंद्र यादव, आनंद सांसद, क्रांतिकारी सुधीर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने छात्र नेताओं के खिलाफ खोला मोर्चा
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं और सुरक्षा गार्डों के बीच हुई भिड़ंत को लेकर पूर्व सैनिकों ने छात्र नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सैनिक कॉलोनी में सोमवार को हुई पूर्व सैनिकों की बैठक में घटना की निंदा की गई और आरोप लगाया कि उपद्रवी छात्र नेताओं ने सुरक्षा गार्डों पर हमला किया, उनके वाहन तोड़े। ऐसे में उपद्रवी छात्र नेताओं को गिरफ्तार जेल भेजा जाए। बैठक की अध्यक्षता पुरुषोत्तम पांडेय एवं संचालन एके तिवारी ने किया। इस दौरान श्याम सुंदर सिंह पटेल, बीएन प्रसाद, राजीव कुमार दुबे, आरएन दुबे, पवन कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed