इलाहाबाद विवि : उपद्रव में शामिल छात्र चिह्नित, निष्कासन की तैयारी, कराई जाएगी एफआईआर
इविवि के चीफ प्रॉक्टर डॉ. राकेश सिंह की ओर से जारी नोटिस में छात्रों से अपील की गई है कि उपद्रवी तत्वों के बहकावे में न आकर अपना पठन-पाठन करें। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता में संलिप्त पाए जाने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में एसएसएल हॉस्टल के छात्र रहे अभिषेक गुप्ता को न्याय दिलाने के लिए चल रहे आंदोलन के दौरान सीनेट परिसर के प्रवेश द्वारों का बंद करने वाले उपद्रवियों में शामिल छात्रों की पहचान की जा रही है। इनमें से कई को चिह्नित भी कर लिया गया है। ऐसे छात्रों को इविवि से निष्कासित किया जाएगा।
इविवि के चीफ प्रॉक्टर डॉ. राकेश सिंह की ओर से जारी नोटिस में छात्रों से अपील की गई है कि उपद्रवी तत्वों के बहकावे में न आकर अपना पठन-पाठन करें। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता में संलिप्त पाए जाने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय के सीनेट परिसर के प्रवेश द्वारों को बंद करने वाले उपद्रवियों में शामिल छात्रों की पहचान की जा रही है। इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
चीफ प्रॉक्टर के अनुसार छात्रावासों से निकलकर उपद्रव में शामिल वाले छात्रों की पहचान भी कर ली गई है। इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के साथ इन्हें विश्वविद्यालय से निष्कासित किया जाएगा। संघटक कालेजों से भी उपद्रव में शामिल कुछ छात्रों की पहचान की गई है। साथ ही कुछ पुरा छात्रों की भी पहचान की गई है। इन सब के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ इन्हें प्रदान की गई डिग्री वापस (निरस्त) ली जाएगी।
चीफ प्रॉक्टर बोले- अधिकतर छात्र एसएसएल हॉस्टल के
चीफ प्रॉक्टर से बताया कि उपद्रव में शामिल जिन छात्रों की पहचान की गई है, उनमें से सर्वाधिक छात्र एसएसएल हॉस्टल के हैं। वहीं, जीएन झा, पीसीबी, हॉलैंड हॉल और केपीयूसी हॉस्टल के छात्र भी चिह्नित किए गए हैं। उधर, छात्र रविवार को भी इविवि के लाइब्रेरी गेट के सामने छात्रों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। सोमवार को विश्वविद्यालय खुल जाएगा और छात्रों की भीड़ बढ़ेगी। ऐसे में छात्रों का आंदोलन खत्म कराने के लिए कुछ कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। छात्र आंदोलन के कारण इविवि परिसर में तनाव की स्थिति बनी हुई है।