फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Students adamant on the demand to dismiss the Chief Proctor

इलाहाबाद विवि : चीफ प्रॉक्टर को बर्खास्त करने की मांग पर अड़े छात्र, सातवें दिन भी जारी रहा आंदोलन

Mon, 05 Feb 2024 05:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Feb 2024 05:26 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों का धरना प्रदर्शन सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। हॉस्टल के छात्र अभिषेक के साथ मारपीट और अपमान करने के मामले में फूटा गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

विज्ञापन
Allahabad University: Students adamant on the demand to dismiss the Chief Proctor
इलाहाबाद विवि के पुस्तकालय गेट पर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हॉस्टल के छात्र के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में इलाहाबाद विश्विद्यालय के लाइब्रेरी गेट पर छात्रों का धरना प्रदर्शन सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन और चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। छात्रों का कहना है कि जब तक चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर राकेश सिंह, डॉ.मृत्युंजय राव परमार, डॉ. अतुल नारायण सिंह, डॉ. विवेक द्विवेदी को बर्खास्त नहीं किया जाता तब तक वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के छात्र अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। आंदोलन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। सोमवार को आंदोलनकारी छात्रों ने एक अपील भी जारी की और प्रॉक्टर को बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही चीफ प्रॉक्टर समेत अन्य अधिकारियों का स्क्रेच भी जारी किया गया है।

विज्ञापन

Allahabad University: Students adamant on the demand to dismiss the Chief Proctor
छात्रों के द्वारा जारी किया गया स्क्रेच। - फोटो : अमर उजाला

रविवार को सुरक्षाकर्मियों ने हटा दिया

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों ने रविवार की सुबह लाइब्रेरी गेट पर धरना दे रहे छात्रों को जबरदस्ती हटा दिया था। उन्होंने दरी-गद्दे आदि हटा दिए। इस दौरान गार्ड एवं छात्रों के बीच तीखी नोकझोक हुई। बाद में बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों ने फिर धरना शुरू कर दिया। विश्वविद्यालय के छात्र अभिषेक गुप्ता के साथ 29 जनवरी को प्रॉक्टर कार्यालय में मारपीट हुई थी। इसके विरोध में छात्र 30 जनवरी से लाइब्रेरी गेट पर धरना दे रहे हैं।

आरोप है कि रविवार की सुबह करीब आठ बजे पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने धरना दे रहे छात्रों को हटने के लिए कहा। छात्रों ने विरोध किया तो सुरक्षा कर्मियाें ने जबरदस्ती हटा दिया था। उस समय छात्रों की संख्या कम थी। ऐसे में सुरक्षा कर्मियों ने गद्दा-दरी आदि सामान भी हटा दिए। आरोप है कि विरोध कर रहे दिव्यांग छात्र नेता सुधीर को सुरक्षा कर्मियों ने उठाकर किनारे कर दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद और भी छात्र वहां पहुंच गए और धरने पर बैठ गए थे।

गेट पर लगी लोहे की शीट

सुरक्षा के मद्देनजर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्य गेट की जाली पर लोहे की शीट लगवा दी है। इससे गेट में ताला लगाना भी आसान होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसी तरह की चादर छात्रसंघ भवन गेट पर भी लगाई गई है। इसके विपरीत छात्र नेताओं का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन गेट को स्थायी तौर पर बंद करने की कवायद कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed