{"_id":"6279438fb6798633495d481f","slug":"allahabad-university-student-suspended-for-molestation-summoned-with-guardian","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि : छेड़खानी के आरोप में छात्र निलंबित, अभिभावक के साथ किया गया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विवि : छेड़खानी के आरोप में छात्र निलंबित, अभिभावक के साथ किया गया तलब
Mon, 09 May 2022 10:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 09 May 2022 10:08 PM IST
सार
स्नातक तृतीय वर्ष की एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है कि जय प्रकाश पिछले कुछ दिनों से लगातार उसका पीछा कर रहा है और अभद्र टिप्पणी भी करता है। सात मई को एफसीआई भवन में फ्रेशर कम फेयरवेल कार्यक्रम की रिहर्सल के दौरान जय प्रकाश और उसके साथियों ने छात्रा से गलत व्यवहार करते हुए मारापीटा।
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में बीए तृतीय वर्ष के छात्र जय प्रकाश नारायण को निलंबित कर दिया गया। छात्रा की लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार ने आरोपी छात्र को 20 मई को अपराह्न 3.30 बजे कुलानुशासक कार्यालय में अपने पिता के साथ उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन
स्नातक तृतीय वर्ष की एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है कि जय प्रकाश पिछले कुछ दिनों से लगातार उसका पीछा कर रहा है और अभद्र टिप्पणी भी करता है। सात मई को एफसीआई भवन में फ्रेशर कम फेयरवेल कार्यक्रम की रिहर्सल के दौरान जय प्रकाश और उसके साथियों ने छात्रा से गलत व्यवहार करते हुए मारापीटा।
विज्ञापन
वहां मौजूद छात्र के सहपाठियों की ओर से मना करने पर उन्हें भी पीटा और जातिसूचक गाली देते हुए जाने से मारने की धमकी दी। चीफ प्रॉक्टर ने छात्र को जारी नोटिस में कहा है कि उसका यह कृत्य निंदनीय और गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है, इसलिए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन