फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University student succeded in train

ट्रेन में इविवि के छात्र की मौत

Sun, 13 Oct 2019 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University student succeded in train
Allahabad University student succeded in train - फोटो : CITY DESK
एएन झा हॉस्टल में रहता था कृपाल अहिरवार
विज्ञापन

बदले गए थे हृदय के दो वॉल्व, जांच कराने के लिए गया था एम्स
हॉस्टल में छात्रों ने अपने साथी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
प्रयागराज। दिल्ली के एम्स से इलाज करा कर रहे लौट रहे इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के छात्र कृपाल अहिरवार की ट्रेन में मौत हो गई। कृपाल एएन झा हॉस्टल में रहता था। छात्रों के बीच खबर पहुंचते ही हड़कंप मच गया। साथी कृपाल का शव हॉस्टल लेकर आए और अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर को ललितपुर के लिए रवाना किया गया। कृपाल मूलत: ललितपुर का रहने वाला था।

कृपाल को हृदय की बीमारी थी और उसके परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी। कृपाल के पिता का निधन हो चुका है और घर में मां एवं पांच भाई हैं। छात्रों ने आपस में चंदा इकट्ठा किया और इसके बाद एम्स में उसके हृदय के वॉल्व बदले गए। राजनीतिशास्त्र विभाग के शोध छात्र कृपाल पहले ताराचंद छात्रावास में रहता था और इन दिनों एएन झा हॉस्टल में रह रहा था। वह जांच कराने दिल्ली गया था। इलाज के बाद वह शिवगंगा एक्सप्रेस से लौट रहा था। शनिवार सुबह ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन पर पहुंची तो कृपाल वहां नहीं उतरा। अन्य यात्रियों ने समझा कि वह सो रहा है। लोगों ने उसे झकझोरा तो वह बर्थ से गिर पड़ा। इस बीच ट्रेन चल पड़ी। सूचना मिलने पर जीआरपी ने कृपाल को गोपीगंज में उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही छात्र नेता अखिलेश गुप्ता, अरविंद सरोज, मनोज तिवारी, मृत्युंजय यादव, राघवेंद्र, सुजीत, छोटा भाई इंद्रपाल, दीपक त्रिपाठी आदि गोपीगंज पहुंचे और कृपाल का पर्थिव शरीर एएन झा हॉस्टल लेकर आए। वहां सभी छात्रों ने नम आंखों से कृपाल को अंतिम विदाई दी। छात्रों ने एंबुलेंस की व्यवस्था की और इसके बाद पार्थिव शरीर ललितपुर के लिए रवाना किया गया। कृपाल के निधन पर ताराचंद हॉस्टल में भी शोक सभा हुई।

Allahabad University student succeded in train

Allahabad University student succeded in train- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed