फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Student filed a report against Allahabad University Chief Proctor

Allahabad University : इलाहाबाद विवि चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ छात्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 05 May 2022 10:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 May 2022 10:24 PM IST
सार

विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के छात्र सत्यम कुशवाहा का प्रवेश विश्वविद्यालय ने निरस्त कर प्रवेश पर रोक लगा दी थी। सत्यम ने बृहस्पतिवार को चीफ प्रॉक्टर हर्ष कुमार, सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार और 8-10 गार्डों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
Allahabad University: Student filed a report against Allahabad University Chief Proctor
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्वविद्यालय में चार मई को हुए प्रदर्शन के मामले में बृहस्पतिवार को कर्नलगंज थाने में क्रास एफआईआर दर्ज कराई गई है। छात्र सत्यम कुशवाहा ने चीफ प्रॉक्टर और सुरक्षा अधिकारी पर मारपीट और गला दबाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। चीफ प्रॉक्टर ने भी सत्यम के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज करने का मुकदमा दर्ज करा दिया है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के छात्र सत्यम कुशवाहा का प्रवेश विश्वविद्यालय ने निरस्त कर प्रवेश पर रोक लगा दी थी। सत्यम ने बृहस्पतिवार को चीफ प्रॉक्टर हर्ष कुमार, सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार और 8-10 गार्डों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। सत्यम का आरोप है कि व्यक्तिगत खुन्नस के कारण उसका प्रवेश निरस्त किया गया। इसका लोकतांत्रिक ढंग से बूट पालिश कर वह विरोध जता रहा था।
विज्ञापन



उसी समय चीफ प्रॉक्टर, सुरक्षा अधिकारी 8-10 गार्डों के साथ आए और मारपीट और गाली गलौज की। इतना ही नहीं, उसका गला दबाकर हत्या का भी प्रयास किया गया। सत्यम ने तहरीर में लिखा था कि अगर उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई तो वह एसएसपी आफिस के सामने आत्मदाह कर लेगा। दूसरी ओर चीफ प्रॉक्टर हर्ष कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सत्यम कुशवाहा विश्वविद्यालय का वैध छात्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिसर में उसके प्रवेश पर प्रतिबंध है। इसके बाद भी उसने सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई और गाली गलौज की। सरकारी काम में बाधा डाली। गलत नीयत से प्रॉक्टर की ओर बढ़ा, उसी समय गार्डों ने उसे पकड़ लिया था। 

ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे तीन छात्रों पर मुकदमा 
विश्वविद्यालय में कक्षाओं को बाधित करने और गाली गलौज के मामले में तीन अन्य छात्रों पर रिपोर्ट लिखाई गई है। चीफ प्रॉक्टर ने कर्नलगंज थाने में तहरीर दी कि चार मई को जीतेंद्र धनराज, अजय पांडेय ने 100-150 लड़कों के साथ परीक्षाओं को ऑनलाइन मोड में कराने की मांग को लेकर कक्षाओं को बाधित किया। हुजूम ने मुख्य प्रवेश द्वार भी बंद कर दिया। कार्यालयी कार्यों को भी बाधित कर दिया गया। 


एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन कर रहे दो दर्जन छात्रों को पकड़ा 
एसएसपी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर रहे करीब दो दर्जन छात्रों को पुलिस ने पकड़ लिया। बाद में थाने से उन्हें मुचलके पर छोड़ा गया। छात्र परीक्षाओं को ऑनलाइन मोड में कराने के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर रिपोर्ट दर्ज होने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed