{"_id":"5d76a8fa8ebc3e0147578df6","slug":"allahabad-university-student-council-election-allahabad-news-ald2544565140","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र परिषद के चुनाव में बवाल की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र परिषद के चुनाव में बवाल की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इविवि प्रशासन की ओर से डीएम, एसएसी को भेजा गया पत्र
आठ छात्र नेताओं का परिसर में प्रवेश रोके जाने का अनुरोध
प्रयागराज, 9 सितंबर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन को आशंका है कि छात्र परिषद के चुनाव में बवाल हो सकता है। इसी मद्देनजर इविवि के चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे ने डीएम और एसएसपी को पत्र भेजकर आठ निलंबित एवं निष्कासित छात्रों का प्रवेश इविवि परिसर में पूर्णतया प्रतिबंधित किए जाने का अनुरोध किया है।
चीफ प्रॉक्टर की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि छात्रसंघ के अपराधीकरण/उपद्रवीकरण से त्रस्त आकर विश्वविद्यालय द्वारा लिंगदोह समिति की संस्तुति को स्वीकार करते हुए छात्र परिषद का मॉडल लागू करने का निर्णय लिया गया है। चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की जा चुकी है और शीघ्र ही चुनाव की तिथि घोषित होने वाली है। पूर्व में कई उपद्रवों एवं अपराधों में निष्कासित/दंडित और काली सूची में डाले गए 20-25 की संख्या में अराजकतत्व विश्वविद्यालय के निर्णय के विरुद्ध आंदोलनरत हैं।
इससे परिसर का वातावरण अशांत हो रहा है। चीफ प्रॉक्टर ने अपने पत्र में रोहित कुमार मिश्र, विक्रांत सिंह, अदील हमजा, अखिलेश यादव, शिवम सिंह, अखिलेश गुप्ता गुड्डू, उदय प्रकाश यादव और अवनीश कुमार यादव के नाम का जिक्र करते हुए इनका इविवि परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित करने के लिए प्रशासनिक आदेश निर्गत करने का अनुरोध किया है।