{"_id":"6811cd264d78f9126a0e8687","slug":"allahabad-university-student-body-found-hanging-in-a-hotel-murder-alleged-2025-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पार्टी में गया था छात्र... कमरे के बाहर बैठकर खाना खा रहे थे दोस्त; अंदर बेड पर पड़ी थी अच्युत की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पार्टी में गया था छात्र... कमरे के बाहर बैठकर खाना खा रहे थे दोस्त; अंदर बेड पर पड़ी थी अच्युत की लाश
Wed, 30 Apr 2025 12:50 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:50 PM IST
सार
प्रयागराज में इविवि के छात्र का मेजा के होटल में फंदे से लटका शव मिला है। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। एमए अंतिम वर्ष का छात्र अच्युत त्रिपाठी सोमवार को पार्टी में शामिल होने गया था।
विज्ञापन
अच्युत त्रिपाठी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के छात्र अच्युत त्रिपाठी (23) का शव मेजा कोहड़ार घाट स्थित होटल में फंदे से लटकता मिला। वह सोमवार को पार्टी में शामिल होने मेजा गया था। अच्युत के बड़े भाई का आरोप है कि छोटे भाई की हत्या की गई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
मामले में होटल संचालक समेत चार लोगों पर आत्महत्या के उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मूलरूप से फतेहपुर जिले के खागा नगर के जीटी रोड निवासी अच्युत डायमंड जुबली हॉस्टल में पिछले दो साल से रहता था।
वह इविवि में हिंदी एमए में अंतिम वर्ष का छात्र था। अच्युत के भाई जनार्दन त्रिपाठी फतेहपुर में भाजपा के नगर महामंत्री हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने साथियों के फोन करने पर सोमवार रात करीब नौ बजे कोहड़ार स्थित धर्मपुरा ब्रदर्श होटल पहुंचा।
विज्ञापन
होटल में प्रथम तल पर साथियों संग रुक गया। रात में अच्युत ने चचेरे भाई को फोन कर बताया कि मैं कोहड़ार के एक होटल में हूं। मुझे आकर ले चलें। उसने अपनी लोकेशन भी भेजी। कुछ देर में चचेरा भाई प्रत्युष होटल पहुंचा। बताया जाता है कि उसके दोस्त होटल के कमरे के बाहर बैठकर खाना खा रहे थे।

उन लोगों ने प्रत्युष से पूछा, तुम यहां कैसे आ गए। इसपर प्रत्युष ने कहा कि अच्युत ने ही फोन कर बुलाया है। जब वह अंदर गया तो अच्युत का शव बेड पर पड़ा था। चादर का फंदा पंखे से लटक रहा था। इसके बाद वहां मौजूद कुछ लोग भाग गए। अन्य लोगों की मदद से उसे एसआरएन लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भाई को साजिश के तहत बुलाया...
जनार्दन त्रिपाठी ने साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि छोटे भाई अच्युत को छात्रावास के सीनियर विपिन उपाध्याय व अजय अरुणा पांडेय ने साजिश के तहत बुलाया। आरोप है कि इसके बाद होटल संचालक के साथ मिलकर अच्युत की गला दबाकर हत्या कर दी। पता चला कि इनके बीच पिछले चार से पांच दिनों से विवाद चल रहा था।

पुलिस ने कई संदिग्धों को पकड़ा
एसीपी मेजा रवि गुप्ता और मेजा थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मामले में पुलिस कई संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए संदिग्ध लोगों ने भी बताया कि अच्युत का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नामजद विपिन के मुकदमे में गवाह था अच्युत
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के छात्र अच्युत त्रिपाठी की मौत के मामले में मेजा पुलिस ने होटल संचालक शिवम मिश्रा व उसके साथी विपिन उपाध्याय, अजय पांडेय और सोनू भभया के खिलाफ आत्महत्या के उकसाने का केस दर्ज किया है। मृतक के बड़े भाई जनार्दन त्रिपाठी ने बताया कि करीब दो माह पहले ही विपिन उपाध्याय उर्फ मोलू पंडित से छोटे भाई की दोस्ती हुई थी।

जनार्दन त्रिपाठी ने बताया कि छोटे अच्युत त्रिपाठी की मौत की जानकारी पाकर मंगलवार सुबह अपने भाई हरिकेश समेत अन्य के साथ कोहड़ार पुलिस चौकी पर पहुंचे। मंगलवार दिनभर अच्युत की हत्या का आरोप लगता रहा। लेकिन, शाम को जब डाक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया तो उसमें आत्महत्या की बात सामने आई। पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
इसके बाद जनार्दन त्रिपाठी ने मेजा थाने में पुलिस को तहरीर देते हुए चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व साक्ष्य मिटाने आदि धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस की जांच में पता चला है कि एक मुकदमे में अच्युत गवाह था। ऐसे में संदेह है कि गवाही को लेकर ही घटना को अंजाम दिया गया हो। बहरहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा होगा।
बनाया जा रहा था मानसिक दबाव
भाई जनार्दन ने बताया कि विपिन व अजय पांडेय इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पहले पढ़ाई करते थे, जिस कारण अच्युत उनको जानता था, लेकिन दोस्ती नहीं थी। विपिन उपाध्याय के खिलाफ कोई मामला दर्ज है, जिसमें अच्युत गवाह था। पता चला है कि करीब दो माह पहले विपिन ने छोटे भाई से दोस्ती की थी। आरोप लगाया कि विपिन नहीं चाहता था कि अच्युत उसके खिलाफ गवाही दे, इसलिए उस पर दबाव बना रहा था। होटल में लाने के बाद भी विपिन व अजय ने उस पर मानसिक दबाव बनाया। इतना प्रताड़ित किया कि उसने आत्महत्या कर ली। इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

पढ़ने में था तेज, एक दिन पहले दी थी परीक्षा
अच्युत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दोस्तों ने बताया कि वह पढ़ने लिखने में तेज था। हाल ही में उसने नेट की परीक्षा क्वालीफाई की थी। इसके अलावा सोमवार को उसने इविवि में परीक्षा दी थी। पिछले कई दिन से व्हाट्सएप पर वह स्टेट्स भी लगा रहा है, जिसमें वह बहुत खुश दिख रहा है। उसके साथ जरूर कुछ गलत हुआ है।