{"_id":"66a33c4d6cde0885d40210f0","slug":"allahabad-university-six-feet-long-snake-entered-the-chemistry-lab-created-panic-among-the-students-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विश्वविद्यालय : केमेस्ट्री की लैब में पहुंचा छह फीट का सांप... छात्रों में मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विश्वविद्यालय : केमेस्ट्री की लैब में पहुंचा छह फीट का सांप... छात्रों में मची भगदड़
Fri, 26 Jul 2024 11:33 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:33 AM IST
सार
यह सांप उपकरणाें के बीच छिपा बैठा था। इसे देखते ही प्रयोगशाला में छात्रों के बीच अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना तुरंत वनस्पति विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एनबी सिंह को दी गई।
विज्ञापन
इलाहाबाद विवि में निकला सांप।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के रसायन विज्ञान विभाग में प्रयोगशाला में बृहस्पतिवार को छह फीट लंबा धामिन सांप (रैट स्नेक) देखा गया। यह सांप उपकरणाें के बीच छिपा बैठा था। इसे देखते ही प्रयोगशाला में छात्रों के बीच अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना तुरंत वनस्पति विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एनबी सिंह को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने प्रयोगशाला में पहुंचकर सांप को पकड़ लिया। प्रो. सिंह के मुताबिक यह सांप जहरीला नहीं होता है। यह सांप सबसे तेज दौड़ने वाला है और चूहा इसका प्रिय भोजन है, इसलिए इसे किसानों का मित्र भी कहा जाता है।
विज्ञापन
