{"_id":"619bbb7e740ec07da661a63f","slug":"allahabad-university-siege-of-vc-office-against-fine-on-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विश्वविद्यालय : छात्रों पर जुर्माने के खिलाफ वीसी दफ्तर का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विश्वविद्यालय : छात्रों पर जुर्माने के खिलाफ वीसी दफ्तर का घेराव
Mon, 22 Nov 2021 09:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Nov 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News : जुर्माने के खिलाफ इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : प्रयागराज
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों पर लगाए गए जुर्माने के खिलाफ सोमवार को दिनभर कुलपति कार्यालय का घेराव किया गया। छात्र शाम पांच बजे तक वहीं डटे रहे। बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स ने उन्हें वीसी दफ्तर के सामने से हटाया तो छात्र डीएसडब्ल्यू कार्यालय के सामने बैठे गए, जहां देर रात तक उनका धरना जारी रहा।
विज्ञापन
कोरोना काल में इविवि के हॉस्टल अधिकृत तौर पर बंध थे, लेकिन हॉस्टलों के कई कमरों में छात्र रह रहे थे। इविवि प्रशासन की ओर से उन्हें नोटिस जारी किया गया था कि अगर हॉस्टल नहीं छोड़ा तो फीस की पांच गुना धनराशि जुर्माने के रूप में वसूली जाएगी। साथ ही जुर्माना भरने तक डिग्री और अंकपत्र भी रोक दिए जाएंगे। इविवि प्रशासन की इस कार्रवाई का छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह 11 बजे के आसपास बड़ी संख्या में छात्र इविवि के वीसी दफ्तर के बाहर इकट्ठा हुए और घेराव शुरू कर दिया। छात्र दोपहर तक वहीं डटे रहे।
विज्ञापन
छात्र मांग कर रहे थे कि जुर्माना वापस लिया जाए और उनकी डिग्री एवं अंकपत्र जारी किए जाएं। साथ ही छात्रों के लिए हॉस्टल खोले जाएं। मौके पर पहुंचे चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार और उनकी टीम ने छात्रों से बातचीत भी की, लेकिन बात नहीं बनी। शाम पांच बजे के आसपास पहुंची पुलिस फोर्स ने छात्रों को वहां से हटाया, जिसके बाद वे डीएसडब्ल्यू कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे गए। आंदोलन देर रात तक जारी रहा। इस मौके पर छात्र नेता राहुल पटेल, अजय यादव सम्राट, गोलू पासवान, आकाश यादव, अभिषेक यादव, महफूज खान, मंजीत पटेल, अमित यादव, शिवशंकर सरोज, अभिषेक सिंह, विशाल सरकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन