फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Seats will not increase in LLB, BALLB and BEd

इलाहाबाद विवि : एलएलबी, बीएएलएलबी और बीएड में नहीं बढ़ेगी सीटें

Thu, 30 Dec 2021 09:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Dec 2021 09:58 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों के पाल्यों के लिए सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पांच फीसद सीटें आरक्षित रहती हैं। आमतौर पर यह सीटें निर्धारित सीटों की संख्या के बाहर होती हैं।

विज्ञापन
Allahabad University: Seats will not increase in LLB, BALLB and BEd
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत एलएलबी, बीएएलएलबी और बीएड में सीटे नहीं बढ़ेगी। पूर्व में निर्धारित सीटों पर ही इविवि प्रवेश देगा। विवि ने इन पाठ्यक्रमों में सुपरन्यूमेरी कोटे के तहत सीट बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था। लेकिन बार काउंसिल आफ इंडिया (बीसीआइ) और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है। ऐसे में विवि प्रशासन अब निर्धारित सीटों पर ही सुपरन्यूमेरी कोटे का भी प्रवेश लेगा। 

विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों के पाल्यों के लिए सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पांच फीसद सीटें आरक्षित रहती हैं। आमतौर पर यह सीटें निर्धारित सीटों की संख्या के बाहर होती हैं। लेकिन एलएलबी, बीएएलएलबी और बीएड में सुपरन्यूमेरी कोटा अलग से लगाने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन


प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसरआइआर सिद्दीकी ने बताया कि विधि में कुल 120 सीटें थीं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी ईडब्ल्यूएस के लिए 25 फीसद सीटें बढ़ाई गईं तो यह संख्या 150 हो गई। अब इन्हीं सीटों में शिक्षकों-कर्मचारियों के पाल्यों के लिए पांच फीसद सीटें रहेंगी। उन्होंने बताया कि बीसीआइ और एनसीटीई की तरफ से स्पष्ट निर्देश है कि यदि तय सीट से ज्यादा नामांकन किया जाएगा तो वह अवैध होगा। उन सीटों पर प्रवेश मान्य नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएफए में पांच जनवरी को सीधे प्रवेश
प्रवेश को-आर्डिनेटर प्रो. संजय श्रीवास्तव के मुताबिक पांच जनवरी को बीपीए में सभी श्रेणी के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय प्रवेश पत्र और प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंक, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंक पत्र और प्रमाण पत्र के साथ एक-एक छायाप्रति, स्नातक अंक पत्र मूल और छायाप्रति, आधार कार्ड, नवीन जाति प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ और अन्य शैक्षिक और जरूरी दस्तावेज लाना हेागा।

गौरतलब है कि इस पाठ्यक्रम में निर्धारित सीटों के सापेक्ष कम आवेदन आए थे। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आइआर सिद्दीकी ने बताया कि बृहस्पतिवार को बीए के अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया था। बीए में कुल 93 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। इसके अलावा  बीएफए में कुल नौ अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed