फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Result of PG entrance exam released

इलाहाबाद विवि : पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

Mon, 29 Nov 2021 11:09 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University: Result of PG entrance exam released
आमिर, प्रिंस, शालिनी और अभिषेक ने किया टॉप
विज्ञापन

राहुल, आकाश, सचिन, पूजा, खुशहाल, अंकिता, रितिक भी रहे अव्वल
इविवि ने जारी किए पीजी के 27 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने सोमवार को परास्नातक (पीजी) के 27 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए। परीक्षा परिणाम इविवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से इन सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम संबंधित विभागों को भेजे जाएंगे और विभाग अपने स्तर से निर्धारित कटऑफ के तहत प्रवेश लेंगे।
प्राचीन इतिहास की प्रवेश परीक्षा में सर्वाधिक 232 अंकों के साथ आमिर हुसैन, अर्थशास्त्र में 180 अंकों के साथ प्रिंस राज, शिक्षशास्त्र में 174 अंकों के साथ शालिनी मिश्र, अंग्रेजी साहित्य में 226 अंकों के साथ अभिषेक सिंह चंदेल और अंग्रेजी भाषा की प्रवेश परीक्षा में सर्वाधिक 222.30 अंकों के साथ राहुल वर्मा ने टॉप किया है। वहीं, हिंदी की प्रवेश परीक्षा में आकाश दीप सिंह (230 अंक), मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास में सचिन कुमार यादव (234 अंक), पेंटिंग में पूजा पांडेय (204 अंक) दर्शनशास्त्र में मोहम्मद खुशहाल खान (228 अंक), राजनीति विज्ञान में अंकिता सिंह (232 अंक), संस्कृत में रितिक त्रिपाठी (184.80 अंक), समाजशास्त्र में कुंवर सिद्धार्थ आनंद (236 अंक), उर्दू में मोहम्मद अकीब खान (230 अंक) और वनस्पति विज्ञान की प्रवेश परीक्षा में प्रिया (235 अंक) अव्वल रहीं।
विज्ञापन

वहीं, रसायन विज्ञान की प्रवेश परीक्षा में आशीष कुमार मौर्य (212 अंक), कंप्यूटर साइंस में आनंद मिश्र (180 अंक), भौतिक विज्ञान में विकास कुमार (220 अंक), जंतु विज्ञान में सिद्धार्थ शंकर त्रिाठी (228 अंक), मानव विज्ञान में अस्मिता द्विवेदी (208 अंक), रक्षा अध्ययन में सौरभ द्विवेदी (214 अंक), गणित में सत्यदीप पांडेय (230 अंक), भूगोल में आलोक कुमार (208 अंक), मनोविज्ञान में वंशिका शुक्ला (216 अंक) और सांख्यिकी की प्रवेश परीक्षा में आलोक सिंह (198 अंक) ने टॉप किया। इसके अलावा संगीत गायन की प्रवेश परीक्षा में अभिनव राज ने 254.10 अंकों, संगीत सितार में समर्थ राज ने 180 अंकों और संगीत तबला की प्रवेश परीक्षा में विवेक कुमार सक्सेना ने 168 अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed