फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: recruitment of teachers, Supreme Court reached government

इलाहाबाद विश्वविद्यालयः फिर फंसेगी शिक्षक भर्ती, सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट

Tue, 19 Feb 2019 12:39 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 19 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University: recruitment of teachers, Supreme Court reached government
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

विज्ञापन

आरक्षण रोस्टर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार की एसएलपी खारिज होने के बाद विश्वविद्यालयों में फिर से शिक्षक भर्ती शुरू होने की उम्मीद थी लेकिन सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर दी है। ऐसे में विश्वविद्यालयों में शिक्षक भर्ती फिर से फंसेगी।इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुछ विभागों समेत ज्यादातर कॉलेजों में विभाग को यूनिट मानकर आरक्षण रोस्टर लागू करते हुए शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है

लेकिन विरोध के कारण सरकार ने शिक्षण संस्थान को यूनिट मानकर शिक्षक भर्ती में आरक्षण व्यवस्था लागू करने के लिए हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की थी। एसएलपी दाखिल होने के बाद यूजीसी के निर्देश पर इविवि समेत तमाम विश्वविद्यालयों में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया रोक दी गई थी।
विज्ञापन

22 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की एसएलपी खारिज कर दी।

ऐसे में विभागों को यूनिट मानकर शिक्षक भर्ती करने का रास्ता साफ हो गया और विश्वविद्यालयों में फिर से शिक्षक भर्ती की तैयारी शुरू हो गई। विश्वविद्यालयों को भर्ती शुरू करने के लिए यूजीसी से निर्देश मिलने का इंतजार था लेकिन इसी बीच केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने राज्यसभा में बयान देकर शिक्षक भर्ती रोके जाने की बात कही। अब सरकार ने एसएलपी खारिज किए जाने के मामले में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर दी है। ऐसे में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षक भर्ती फिर से फंस गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed