फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Reasons to be told before doing PG again

Allahabad University : इविवि से दोबारा पीजी करने से पहले बताना होगा कारण

Sat, 04 Jun 2022 11:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Jun 2022 11:13 PM IST
सार

अब तक दूसरे विषय में पीजी के लिए उन अभ्यर्थियां को मौका दिया जाता था, जो पहली बार किए गए पीजी में 60 फीसदी या अधिक अंक प्राप्त करते थे। अब इसमें बदलाव किया गया है। पीजी में अब अंकों की जगह ग्रेड प्रदान किए जाते हैं।

विज्ञापन
Allahabad University: Reasons to be told before doing PG again
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं इसके संघटक महाविद्यालयों से दूसरी बार परास्नातक (पीजी) करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अब बताना होगा कि वह दूसरे विषय में पीएचडी क्यों करना चाहते हैं। साथ ही दूसरे विषय से पीजी करने का मौका उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा, जिन्होंने पूर्व में पीजी के दौरान ग्रेड-9 प्राप्त किया है। 

विज्ञापन



अब तक दूसरे विषय में पीजी के लिए उन अभ्यर्थियां को मौका दिया जाता था, जो पहली बार किए गए पीजी में 60 फीसदी या अधिक अंक प्राप्त करते थे। अब इसमें बदलाव किया गया है। पीजी में अब अंकों की जगह ग्रेड प्रदान किए जाते हैं। नई व्यवस्था के तहत दोबारा पीजी करने के इच्छुक उन्हीं अभ्यर्थयों को मौका मिलेगा, जिन्होंने ग्रेड-9 प्राप्त किया है। ग्रेड-9 को अंकों में परिवर्तित करने पर 70 फीसदी से अधिक अंक होते हैं।
विज्ञापन



इसके साथ ही दोबारा पीजी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के वक्त कारण स्पष्ट करना होगा कि वह फिर से पीजी क्यों करना चाहते हैं। अगर वे किसी संस्थान में कार्यरत हैं तो नियोक्ता प्रमाणपत्र देना होगा। नए सत्र 2022-23 में पीजी प्रवेश के लिए इविवि प्रशासन जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके लिए एजेंसी का चयन हो चुका है। नए सत्र से बदलाव को लागू किए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed