फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Questions raised on inclusion of photos taken by the Vice Chancellor's son in the calendar

इलाहाबाद विवि : कुलपति के बेटे की ओर से उतारी गईं तस्वीरें कैलेंडर में शामिल करने पर उठे सवाल

Sun, 12 Dec 2021 10:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 10:58 PM IST
सार

इविवि के कैलेंडर में कुलपति के बेटे वरद नाथ की ओर से उतारी गईं विश्वविद्यालय की तस्वीरों को शामिल किया गया है और इसके लिए कैंलेंडर में फोटो क्रेडिट के आगे वरद नाथ का नाम प्रकाशित किया गया है।

विज्ञापन
Allahabad University: Questions raised on inclusion of photos taken by the Vice Chancellor's son in the calendar
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के वर्ष 2022 के कैलेंडर को लेकर नया विवाद सामने आया है। इस कैलेंडर में कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के बेटे वरद नाथ की ओर से उतारी गईं तस्वीरों को शामिल किए जाने पर छात्रों ने सवाल उठाए हैं। हालांकि इविवि प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सबकुछ निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया गया।

विज्ञापन


इविवि के कैलेंडर में कुलपति के बेटे वरद नाथ की ओर से उतारी गईं विश्वविद्यालय की तस्वीरों को शामिल किया गया है और इसके लिए कैंलेंडर में फोटो क्रेडिट के आगे वरद नाथ का नाम प्रकाशित किया गया है। छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर इविवि में 509 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया है कि कुलपति के बेटे को लाभ पहुंचाने के लिए संसाधनों का अनुचित प्रयोग किया गया और लाखों रुपये फूंक दिए गए। वहीं, हॉस्टलों के छात्रों से जुर्माना वसूला जा रहा है। 
विज्ञापन


छात्र नेता अजय यादव सम्राट, नवनीत यादव, राहुल पटेल, हरेंद्र यादव, मसूद अंसारी, अभिषेक यादव आदि ने सवाल उठाए हैं कि किस प्रक्रिया के तहत वरद नाथ की ओर से उतारी गईं तस्वीरों का चयन किया गया। इस बारे में इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर का कहना है कि वार्षिक कैलेंडर का प्रकाशन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया गया है। वरद नाथ ने तस्वीरों के नि:शुल्क उपयोग के लिए विश्वविद्यालय को अपनी सहमति दी और कैलेंडर पर उनका नाम उनके योगदान के लिए दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed