{"_id":"610ec8118ebc3e6fc05b0235","slug":"allahabad-university-proposed-interview-for-the-post-of-controller-of-examination-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विश्वविद्यालय : परीक्षा नियंत्रक पद के लिए प्रस्तावित इंटरव्यू स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विश्वविद्यालय : परीक्षा नियंत्रक पद के लिए प्रस्तावित इंटरव्यू स्थगित
Sat, 07 Aug 2021 11:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:21 PM IST
सार
- इविवि में 10 अगस्त को होना था साक्षात्कार, बाद में घोषित होगी अगली तिथि
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के नए परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति के लिए 10 अगस्त को प्रस्तावित इंटरव्यू अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। तैयारी थी कि इंटरव्यू के बाद 12 अगस्त को कार्य परिषद की बैठक में लिफाफा खोलकर नियुक्ति पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। फिलहाल अब बैठक भी 12 को नहीं हो सकेगी।
परीक्षा नियंत्रक पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 10 अगस्त को सुबह नौ बजे से विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में प्रस्तावित था। अब सभी दावेदारों को सूचना भेजी गई है कि प्रस्तावित इंटरव्यू अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अगली तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी। इंटरव्यू की नई तिथि जारी होने के बाद ही इविवि को नियमित परीक्षा नियंत्रक मिल सकेंगे। इसके साथ ही आंतरिक संपरीक्षा अधिकारी और डिप्टी रजिस्ट्रार के भी एक-एक पद पर नियुक्ति होनी है। कार्य परिषद की बैठक स्थगित होने के कारण इन सभी पदों पर नियुक्ति के लिए अब इंतजार करना होगा।