फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Proposal to change the name of Holland Hall Hostel, MP Vinod Sonkar wrote a letter to the Union Education Minister

Allahabad University :  हॉलैंड हॉल हॉस्टल का नाम बदलने का प्रस्ताव, सांसद विनोद सोनकर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

Fri, 20 May 2022 09:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 May 2022 09:29 PM IST
सार

कुछ दिनों पहले भाजपा के युवा नेता एवं इविवि के पूर्व छात्र अविनाश दुबे ने सांसद से मिलकर हॉस्टल की बदहाली से उन्हें अवगत कराया था, जिसके बाद सांसद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में लिखा है कि विलियम हॉलैंड इलाहाबाद यूनिवर्सिटी सोसाइटी वर्ष 1974 से 1995 तक चलती रही।

विज्ञापन
Allahabad University: Proposal to change the name of Holland Hall Hostel, MP Vinod Sonkar wrote a letter to the Union Education Minister
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

हॉलैंड हॉल हॉस्टल का नाम बदलकर ‘पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेमोरियल छात्रावास’ कर दिया जाए। कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर यह प्रस्ताव भेजा है। साथ ही पत्र के माध्यम यह मांग भी की है कि हॉस्टल परिसर को भारत सरकार अधिग्रहीत करे, ताकि वहां की स्थिति में सुधार आ सके।

विज्ञापन

 


कुछ दिनों पहले भाजपा के युवा नेता एवं इविवि के पूर्व छात्र अविनाश दुबे ने सांसद से मिलकर हॉस्टल की बदहाली से उन्हें अवगत कराया था, जिसके बाद सांसद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में लिखा है कि विलियम हॉलैंड इलाहाबाद यूनिवर्सिटी सोसाइटी वर्ष 1974 से 1995 तक चलती रही।

विज्ञापन

 

 

1995 में यह सोसाइटी अस्तित्वविहीन हो गई। सांसद का दावा है कि अब हॉलैंड हॉल हॉस्टल न तो किसी सोसाइटी और न ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अधीन है। ऐसे स्थित में उसके देखरेख एवं रखरखाव की जिम्मेदारी किसी के पास नहीं है। नतीजा कि हॉस्टल में रहने वाले विश्वविद्यालय के छात्रों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


सांसद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष चार प्रस्ताव रखे हैं। पहला यह कि छात्रावास का नाम बदलकर ‘पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेमोरियल छात्रावास’ कर दिया जाए। हॉस्टल एवं उससे जुड़ी जमीन केंद्र सरकार अधिग्रहीत कर ले और विश्वविद्यालय को सौंप दे। हॉलैंड हॉल हॉस्टल पर जितने बकाये और ऋण हैं, उन्हें माफ कर दिया जाए।

 

साथ ही हॉस्टल का सुदृढ़ीकरण एवं सुंदरीकरण पुन: कराया जाए। वहीं, इविवि के पूर्व छात्र अविनाश दुबे ने आरोप लगाया है कि हॉस्टल की अनदेखी के कारण वहां अनधिकृत रूप से सट्टेबाजों और कारोबारियों ने कब्जा कर लिया है। हॉस्टल के कई भवनों अवैध कब्जे हैं। वहां पौधशाला एवं दुकानों का आवंटन कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed