फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Prof. Rakesh resigns as Chief Proctor, calling it necessary for himself

Allahabad University : प्रो. राकेश ने चीफ प्रॉक्टर पद से दिया इस्तीफा, स्वयं के लिए बताया जरूरी

Thu, 27 Nov 2025 05:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Nov 2025 05:24 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो.राकेश कुमार सिंह ने चीफ प्रॉक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उनके इस्तीफे को लेकर विश्वविद्यालय के जिम्मेदार अफसर कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Allahabad University: Prof. Rakesh resigns as Chief Proctor, calling it necessary for himself
प्रोफेसर राकेश कुमार सिंह, चीफ प्रॉक्टर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो.राकेश कुमार सिंह ने चीफ प्रॉक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उनके इस्तीफे को लेकर विश्वविद्यालय के जिम्मेदार अफसर कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं। देर रात तक इस बाबत किसी तरह का आदेश भी जारी नहीं हुआ था।

विज्ञापन

परिसर में अराजकता फैलाने के आरोप में चार छात्र-छात्राओं को निलंबित किया गया था। इसके विरोध में छात्रों ने तेज आंदोलन चलाया और मंगलवार को जिला एवं पुलिस प्रशासन के अफसरों की मौजूदगी में चारों विद्यार्थियों का निलंबन वापस लिए जाने का निर्णय लिया गया। बताया जा रहा है कि इससे आहत होकर प्रो.राकेश सिंह ने चीफ प्रॉक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन

प्रो.राकेश सिंह पर एक पुलिस अधिकारी की ओर से व्यक्तिगत टिप्पणी किए जाने की भी बात कही जा रही है। इस दौरान विश्वविद्यालय के अफसर भी मौजूद रहे। उनके इस्तीफे के पीछे इसे भी कारण माना जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि प्रो. सिंह ने इस्तीफे की तुलना दवा से की है जो उनके लिए बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमपी के डॉ. बीडी पांडेय निलंबित

सीएमपी डिग्री कॉलेज के विधि संकाय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.बीडी पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। उन पर समय से कॉलेज नहीं आने का आरोप है। प्राचार्य प्रो.अजय प्रकाश खरे ने बताया कि छात्रों ने उनके खिलाफ शिकायत की थी। जांच में भी पाया गया कि वह समय से कॉलेज नहीं आते थे। पूरी बात गवर्निंग बॉडी के सामने रखी गई। गवर्निंग बॉडी के निर्देश पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed