फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University : Preparation for PG entrance exam in the third week of July

Allahabad University :  जुलाई के तीसरे हफ्ते में पीजी प्रवेश परीक्षा की तैयारी

Sat, 28 May 2022 09:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 May 2022 09:14 PM IST
सार

पीजी की प्रवेश परीक्षा जुलाई के पहले सप्ताह से कराने की तैयारी थी, लेकिन इसी बीच स्नातक तृतीय वर्ष का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया। तृतीय वर्ष की ऑनलाइन परीक्षाएं जुलाई के मध्य तक चलेंगी। तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को ही पीजी की प्रवेश परीक्षा में भी शामिल होना है।

विज्ञापन
Allahabad University : Preparation for PG entrance exam in the third week of July
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में परास्नातक (पीजी) की प्रवेश परीक्षा जुलाई के तीसरे हफ्ते में आयोजित की जाएगी। इसके लिए जून के पहले सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। परीक्षा के लिए एजेंसी का नाम 31 मई तक तय कर लिया जाएगा।

विज्ञापन



पीजी की प्रवेश परीक्षा जुलाई के पहले सप्ताह से कराने की तैयारी थी, लेकिन इसी बीच स्नातक तृतीय वर्ष का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया। तृतीय वर्ष की ऑनलाइन परीक्षाएं जुलाई के मध्य तक चलेंगी। तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को ही पीजी की प्रवेश परीक्षा में भी शामिल होना है। ऐसे में अब जुलाई के पहले सप्ताह में पीजी की प्रवेश परीक्षा नहीं कराई जा सकेगी। इस बीच इविवि प्रशासन ने एजेंसी चयन के लिए फाइनेंशियल और टेक्निकल बिडिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन



पहले चरण में तीन एजेंसियों का चयन किया गया है। अब इनमें से किसी एक एजेंसी को परीक्षा कराए जाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह प्रक्रिया 31 मई तक पूरी कर ली जाएगी। इविवि में पीजी प्रवेश के चेयरमैन प्रो. प्रशांत घोष का कहना है कि मंगलवार तक एजेंसी का नाम फाइनल कर दिया जाएगा। जुलाई के तीसरे सप्ताह में पीजी की प्रवेश परीक्षा आयोजित कराए जाने की तैयारी है, क्योंकि जुलाई के मध्य तक स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं हैं और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को ही पीजी प्रवेश परीक्षा में शामिल होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इविवि की संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा आज
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक कॉलेजों में पीएचडी की 614 सीटों प्रवेश के लिए 29 मई को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र में रिपोर्ट करने को कहा गया है। क्रेट के लिए कुल 5160 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं।


प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में प्रयागराज के छह केंद्रों में आयोजित की जाएगी। शंभूनाथ इंस्टीट्यूट झलवा, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, सीएमपी डिग्री कॉलेज, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज और रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पीएचडी की कुल 614 सीटों में 227 सीटें इविवि एवं 387 सीटें कॉलेजों में हैं। संघटक कॉलेजों मं सर्वाधिक 191 सीटें सीएमपी डिग्री कॉलेज में हैं।

सीयूईटी के लिए आवेदन तिथि 31 मई तक बढ़ी
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं इसके संघटक कॉलेजों में स्नातक में प्रवेश पहली बार आयोजित किए जा रहे कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई तक बढ़ा दी गई है। प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कराएगी। स्नातक की प्रवेश परीक्षाएं जुलाई के प्रथम सप्ताह से प्रस्तावित हैं।


सीयूईटी के तहत स्नातक के पाठ्यक्रमों में शैक्षिक सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए छह अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। अंतिम तिथि छह मई निर्धारित की गई थी। बाद में यूजीसी ने अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 मई कर कर दी थी। साथ ही 22 से 31 मई तक आवेदन में संशोधन का मौका दिया गया था। अब आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मई कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed