{"_id":"634599d88329810cd711ec86","slug":"allahabad-university-preparation-for-national-level-agitation-against-fee-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि : फीस वृद्धि के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन की तैयारी, देशभर के विवि से जुटेंगे छात्रनेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विवि : फीस वृद्धि के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन की तैयारी, देशभर के विवि से जुटेंगे छात्रनेता
Tue, 11 Oct 2022 09:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 11 Oct 2022 09:59 PM IST
सार
आइसा के महासचिव प्रसेनजीत ने कहा कि छात्रसंघ बहाली और फीस वृद्धि वापस होेने तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन कर रहे छात्रों एवं छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय, छात्रसंघ भवन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रसंघ भवन के सामने मंगलवार को भी आमरण अनशन जारी रहा। छात्रों ने निर्णय भी लिया कि फीस वृद्धि के मुद्दे पर जेएनयू, बीएचयू, हैदराबाद, गुजरात, असम, कलकत्ता विश्वविद्यालय समेत देश भर से हजारों छात्रों को एकजुट किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए जल्द ही इविवि में छात्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आइसा के महासचिव प्रसेनजीत ने कहा कि छात्रसंघ बहाली और फीस वृद्धि वापस होेने तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन कर रहे छात्रों एवं छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विक्रम समेत छात्र नेता जिया कोनैन रिजवी, नवनीत यादव, शिवबली यादव, जितेंद्र धनराज आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
नई शिक्षा नीति में बताए रोजगार के रास्ते
प्रयागराज। नई शिक्षा नीति के तहत कई ऐसे वैकल्पिक पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की जरूरत है, जो छात्रों को कौशल प्रदान करें और इससे रोजगार के अवसर बढ़ें। यह बात राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अध्यक्ष डॉ. निर्मलजीत सिंह कलसी ने कही।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों के लिए आयोग ऑनलाइन व्याख्यान में डॉ. कलसी ने कहा कि हमें आईसीटी, स्वास्थ्य सेवा, नई परिवहन प्रणाली, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा और सॉफ्टवेयर, कनेक्टिविटी, स्वच्छ ईंधन, भवन निर्माण तकनीक, ई-मार्केट और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में भविष्य देखना चाहिए। उन्होंने शिक्षा को व्यावहारिक बनाने पर जोर दिया। धन्यवाद ज्ञापन कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने किया।