इलाहाबाद विश्वविद्यालय : धार्मिक टिप्पणी करने वाले छात्रों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने तेज की कार्रवाई
तीन जनवरी को कर्नलगंज में दो छात्रों के बीच मारपीट के बाद हॉस्टलर्स में भिड़ंत हो गई थी। जिस पर जमकर बवाल हुआ था। हॉलैंड हॉल और मुस्लिम बोर्डिंग के छात्रों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस हरकत में आ गई है। नामजद आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई तेज हो गई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद नामजद आरोपी छात्रों ने हॉस्टल छोड़ दिया है। पुलिस अब उनके गांव में दबिश देने की तैयारी कर रही है।
बता दें कि तीन जनवरी को कर्नलगंज में दो छात्रों के बीच मारपीट के बाद हॉस्टलर्स में भिड़ंत हो गई थी। जिस पर जमकर बवाल हुआ था। हॉलैंड हॉल और मुस्लिम बोर्डिंग के छात्रों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया था। मारपीट का आरोप लगाते हुए हॉलैंड हॉल के छात्र मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल के भीतर घुसे तो उन पर पथराव किया गया था। जिससे वहां तनाव फैल गया। सीओ कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे तब मामला शांत हुआ। मामले में देर शाम मुस्लिम बोर्डिंग के नौ नामजद समेत 50-60 अज्ञात छात्रों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
घटना सोमवार शाम 4.30 बजे के करीब हुई थी। मारपीट की शुरुआत साइंस फैकल्टी गेट के सामने स्थित लाइब्रेरी में हुई थी। यहां पढ़ाई करने के दौरान ही शनि सिंह निवासी चंदौली और मुस्लिम बोर्डिंग के एक छात्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें उनके बीच मारपीट हो गई थी। बात इतनी बढ़ी कि दोनों बाहर आ गए और उनके बीच सड़क पर मारपीट होने लगी। इसी दौरान मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल से छात्र पहुंच गए थे।
आरोपियों ने छोड़ा हॉस्टल, हुए भूमिगत
मुस्लिम बोर्डिंग के छात्रों पर मारपीट का आरोप लगाने वाला शनि सिंह मूल रूप से चंदौली का रहने वाला है और कटरा में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। उसने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि लाइब्रेरी में मो. सरफराज व मो. ओबैदा सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। विरोध पर वह आसिफ समेत अपने दो अन्य साथियों संग मिलकर अभद्र बातें बोलकर धार्मिक भावनाएं आहत करने लगे। वह बाहर आया तो उसे पीटने लगे।
लोगों के बीचबचाव करने पर हॉस्टल के भीतर से अपने 50-60 साथियों को बुला लाए और इसके बाद घेरकर उसे हॉकी, डंडों व तमंचे की बट से पीटा। तमंचे की बट से आंख पर हमला किए जाने से वह बेहोश हो गया। मौके पर पहुंचे सीओ कर्नलगंज के कहने पर हमलावरों की पहचान कराने वह फोर्स संग हॉस्टल में गया तो वहां गालीगलौज करते हुए पथराव किया गया।
सीओ अजीत सिंह चौहान के अनुसार भुक्तभोगी छात्र की तहरीर पर नौ नामजद व 50-60 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में मो. सरफराज, मो. ओबैदा, आसिफ, मुबस्सिर हारून, अली नवाज खान, जफर, मो. शबीर, शलाबुद्दीन खान शामिल हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद नामजद आरोपियों ने छात्रावास छोड़ दिया है। पुलिस अब इनकी धरपकड़ के लिए छात्रों के गांव में दबिश देने की तैयारी कर रही है।