{"_id":"6128fef98ebc3e137b641a65","slug":"allahabad-university-pg-examinations-will-be-held-in-the-last-week-of-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि : सितंबर के आखिरी सप्ताह में होंगी पीजी की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि : सितंबर के आखिरी सप्ताह में होंगी पीजी की परीक्षाएं
Fri, 27 Aug 2021 08:34 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 27 Aug 2021 08:34 PM IST
सार
अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा मई में ही हो जानी चाहिए थी, लेकिन कोविड के कारण परीक्षा समय से नहीं कराई जा सकी। इविवि प्रशासन ने कोविड के मद्देनजर स्नातक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा प्रमोट कर दिया।
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में परास्नातक (पीजी) अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं दीक्षांत समारोह के बाद शुरू करा दी जाएंगी। परीक्षाएं अक्तूबर के पहले सप्ताह में पूरी हो जाएंगी। इविवि प्रशासन अगले सप्ताह पीजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम जारी करने की तैयारी में है। इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में पीजी अंतिम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की संख्या दस हजार से अधिक है।
अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा मई में ही हो जानी चाहिए थी, लेकिन कोविड के कारण परीक्षा समय से नहीं कराई जा सकी। इविवि प्रशासन ने कोविड के मद्देनजर स्नातक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा प्रमोट कर दिया। साथ ही विभिन्न सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को भी बिना परीक्षा प्रमोट किया गया, लेकिन अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया।
इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में पीजी अंतिम सेमेस्टरर की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों की संख्या काफी अधिक होगी, ऐसे में इविवि प्रशासन के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। परीक्षाएं 25 सितंबर से शुरू कराई जा सकती हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की तैयारी है कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में परीक्षाएं पूरी करा ली जाएं। इविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पीजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। अगले सप्ताह टाइम टेबल जारी किया जाएगा। 23 सितंबर को इविवि का दीक्षांत समारोह होने के बाद परीक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी।