फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Palak, Apoorva, Tanu got first place in PG entrance examination

Allahabad University : पीजी प्रवेश परीक्षा में पलक, अपूर्वा, तनु को पहला स्थान, विवि ने घोषित किया परिणाम

Wed, 17 Jul 2024 07:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Jul 2024 07:25 PM IST
सार

प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो.जेके पति ने बताया कि पीजी के सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जल्द कोर कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें प्रवेश संबंधी निर्णय लिए जाएंगे। इसके बाद कुलपति से अनुमोदन मिलते ही विभागों को रिजल्ट भेज दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Allahabad University: Palak, Apoorva, Tanu got first place in PG entrance examination
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पलक त्रिपाठी ने एमए प्राचीन इतिहास, अपूर्वा वर्मा ने एमए शिक्षाशास्त्र और तनु सिंह ने एमए अंग्रेजी साहित्य/भाषा पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल करते हुए मेरिट में पहला स्थान अर्जित किया है। तीनों को क्रमश: 184, 178 और 230 अंक मिले हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने मंगलवार को परास्नातक प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी)-1 के तहत 28 पाठ्यक्रमों का परिणाम जारी कर दिया।

विज्ञापन

एमपीए (वोकल) में लक्ष्मी श्रीवास्तव (184 अंक), एमए पेंटिंग में मोक्षिता गुप्ता (195.3), दर्शनशास्त्र में शेमुशी पांडेय (204), समाजशास्त्र में राखी त्रिपाठी (206), उर्दू में सामरा बानो (222), वनस्पति विज्ञान में अंशु वर्मा (194), कंप्यूटर साइंस में सृष्टि कुमारी (190), जंतु विज्ञान की प्रवेश परीक्षा में नित्या सक्सेना (198) ने शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, एमए अर्थशास्त्र की प्रवेश परीक्षा में 176-176 अंकों के साथ श्रद्धा श्रीवास्तव, दिव्यांश वर्मा और लल्लन सिंह संयुक्त रूप से मेरिट में शीर्ष स्थान पर रहे।
विज्ञापन


गणित में स्नेहा सिंह (184), एमपीए (सितार) में आन्या चौधरी (220.5), हिंदी में युगराज वर्मा (158), मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास में मोहम्मद अजीम (197.2), राजनीति विज्ञान में अंकित कुमार बिंद (212), संस्कृत में अपूर्व मिश्रा (218), रसायन विज्ञान में मानस तिवारी (198), भौतिक विज्ञान में अमित पांडेय (176), मानव विज्ञान में उत्कर्ष मिश्रा (202), रक्षा अध्ययन में सनी आनंद (202), भूगोल में सुदेश सिंह (165.6), मनोविज्ञान में शिवम कुमार (208), सांख्यिकीय में ब्रिज किशोर कुशवाहा (204) और एमपीए तबला (180.6) की प्रवेश परीक्षा में जितेंद्र कुमार अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो.जेके पति ने बताया कि पीजी के सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जल्द कोर कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें प्रवेश संबंधी निर्णय लिए जाएंगे। इसके बाद कुलपति से अनुमोदन मिलते ही विभागों को रिजल्ट भेज दिए जाएंगे। विभाग अपने स्तर से काउंसलिंग कराएंगे। इस बार भी ऑनलाइन काउंसलिंग कराने की तैयारी है।

यूजी के लिए 25 हजार रजिस्ट्रेशन, पर पीजी में पहले शुरू होंगे प्रवेश

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने परास्तक (पीजी) के सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम तो जारी कर दिया, लेकिन एनटीए ने स्नातक प्रवेश के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) का रिजल्ट अब तक घोषित नहीं किया है। ऐसे में इस बार भी इविवि में यूजी से पहले पीजी में प्रवेश शुरू हो जाएंगे। पिछले साल भी सीयूईटी का परिणाम काफी देर से जारी किया गया था, जिसकी वजह से स्नातक प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने में विलंब हुआ और स्नातक का सत्र पिछड़ गया। इस बार भी स्नातक का सत्र पिछड़ने के आसार हैं। इविवि में यूजी प्रवेश के लिए मंगलवार तक 24980 अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। वहीं, पीजी प्रवेश परीक्षा इविवि प्रशासन अपने स्तर से आयोजित कराता है। पीजी का परिणाम निर्धारित समय सीमा के भीतर जारी हो जाने से पीजी प्रवेश की प्रक्रिया समय से पूरी हो जाएगी। 

बीएड प्रवेश के लिए कल से जमा होंगे काउंसलिंग फॉर्म

एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में बीएड प्रवेश के लिए काउंसलिंग फॉर्म 18 से 25 जुलाई तक सुबह 10 से अपराह्न 2:30 बजे तक बीएड कार्यालय में जमा जाएंगे। प्राचार्य प्रो.लालिमा सिंह के अनुसार इलाहाबाद विश्वविद्यालय की सत्र 2024-26 की प्रवेश परीक्षा में शामिल महिला अभ्यर्थियों को काउंसलिंग फॉर्म भरने हैं। जो अभ्यर्थी काउंसलिंग फॉर्म नहीं भरेंगे, उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। काउंसलिंग फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों में से ही मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। 

राज्य विवि में प्रवेश के लिए काउंसलिंग कल

प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय परिसर में संचालित परंपरागत पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 18 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परंपरागत पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी। जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित तिथि तक अपने प्रवेश पंजीकरण फॉर्म पूर्ण कर लिए हैं, उनके प्रवेश के लिए 18 जुलाई को सुबह 10 बजे से राज्य विवि के अकादमिक भवन-ए में काउंसलिंग कराई जाएगी। सभी प्रवेश सीधे किए जाएंगे। विस्तृत दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट एवं प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध हैं। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं किया है, उनके लिए प्रवेश पंजीकरण के लिए पोर्टल 14 अगस्त तक खुला रहेगा। ऐसे विद्यार्थी अपना पंजीकरण पूर्ण करने के बाद सीधे विश्वविद्यालय में आकर प्रवेश ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed