{"_id":"634ac85a42fd1f3b0c344fd8","slug":"allahabad-university-opportunity-for-correction-of-error-up-to-18-in-the-registration-of-ug-admission-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विश्वविद्यालय : यूजी प्रवेश के रजिस्ट्रेशन में 18 तक त्रुटि संशोधन का मौका, अभ्यर्थियों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विश्वविद्यालय : यूजी प्रवेश के रजिस्ट्रेशन में 18 तक त्रुटि संशोधन का मौका, अभ्यर्थियों को मिली राहत
Sat, 15 Oct 2022 08:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 15 Oct 2022 08:18 PM IST
सार
इविवि एवं संघटक कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएएलएलबी, बीएफए एवं बीपीए की तकरीबन 17 हजार सीटों पर प्रवेश होने हैं। शनिवार शाम तक स्नातक में प्रवेश के लिए 56569 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए और इनमें से 41773 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन शुल्क भी जमा कर दिया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। विजयनगरम हॉल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक (यूजी) प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले जिन अभ्यर्थियों ने पंजीकरण फॉर्म में गलती की थी, उन्हें अपनी गलती सुधारने के लिए दो दिनों का अतिरिक्त समय दिया गया है। इसके लिए 17 एवं 18 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
इविवि एवं संघटक कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएएलएलबी, बीएफए एवं बीपीए की तकरीबन 17 हजार सीटों पर प्रवेश होने हैं। शनिवार शाम तक स्नातक में प्रवेश के लिए 56569 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए और इनमें से 41773 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन शुल्क भी जमा कर दिया है। जो अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा नहीं कर सके हैं, उन्हें भी शुल्क जमा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है।
विज्ञापन
ऐसे अभ्यर्थियों को 18 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने को कहा गया है। शुल्क जमा न करने वाले अभ्यर्थियों को यूजी की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने में गलती की है। ऐसे अभ्यर्थियों को 17 एवं 18 अक्तूबर को ऑनलाइन त्रुटि संशोधन का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
18 अक्तूबर को रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा होने और त्रुटि संशोधन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से यूजी में दाखिले के लिए कॉमन मेरिट तैयार की जाएगी। ये मेरिट संघटक महाविद्यालयों को भी भेजी जाएगी। यूजी प्रवेश के चेयरमैन प्रो. जेके पति ने बताया कि इविवि एवं कॉलेज यूजी प्रवेश के लिए अपने-अपने हिसाब से कटऑफ जारी करेंगे।