फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Online entrance exam will be held in 48 centers in 16 cities

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : 16 शहरों के 48 केंद्रों में होगी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा

Thu, 14 Oct 2021 09:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Oct 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University: Online entrance exam will be held in 48 centers in 16 cities
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में सत्र 2021-22 के तहत प्रवेश लिए परीक्षा 18 अक्तूबर से शुरू होने जा रही है। पहले दिन बीएड, एमएड सहित पीजीएटी-2 और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तहत संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए केवल ऑनलाइन मोड में परीक्षा होगी। यह परीक्षा 16 शहरों के 48 केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के चेयरमैन प्रो. आशीष सक्सेना एवं निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी के अनुसार सर्वाधिक 34 परीक्षा केंद्र उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बनाए गए हैं। प्रयागराज में14, वाराणसी में आठ, आजमगढ़ में एक, गोरखपुर में चार, लखनऊ में चार, बरेली में एक और कानपुर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, दिल्ली में एक, बिहार के पटना में छह, राजस्थान के जयपुर में एक, मध्य प्रदेश के भोपाल में एक, असम के गुवाहाटी में एक, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक, कर्नाटक के बंगलुरू में एक, तेलंगाना प्रदेश के हैदाबाद में एक, और केरल के तिरुवनंतपुरम में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन


प्रयागराज में नंद किशोर सिंह कंप्यूटर एकेडमी झूंसी, एआईआइटी एंड मैनेजमेंट कॉलेज झूंसी, विनायक आईटी कालेज फाफामऊ, विवेकानंद पब्लिक इंटर कालेज बम्हरौली, आरडी इंस्टीट्यूट नैनी, एमएम इंफोटेक नैनी, अभिजीत स्किल सेंटर झलवा, एक्सेलेंस इंफोटेक नैनी, न्यू विजन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट नैनी, श्री विंध्यवासिनी एजूकेशन एंड वेलफेयर फाफामऊ, अजय आनलाइन एग्जाम सेंटर झूंसी, साईं इंस्टीट्यूट ऑफ  आईटी मैनेजमेंट नैनी, इंस्टीट्यूट ऑफ  कंप्यूटर साइंस एंड डेवलपमेंट (आईसीएसडी) कॉलेज टैगोर टाउन और इलाहाबाद इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड नैनी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमएएलएस में प्रवेश के लिए आवेदन तिथि 24 तक बढ़ी
गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान सस्थान में नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत नए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एमए इन लिबरल स्टडीज (एमएएलएस) में ऑनलाइन ओवदन मांगे गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 13 सितंबर से शुरू हुई थी। आवेदनपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री या समकक्ष डिग्री धारक इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्र  ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन पत्र संस्थान की वेबसाइट  ‘www.gbpssi.in’ पर उपलब्ध हैं।

प्रवेश परीक्षा की तिथि बदलने के लिए ज्ञापन
इविवि की बीएएलएलबी एवं बीए की प्रवेश परीक्षा एक ही दिन 21 अक्तूबर को प्रस्तावित है। एबीवीपी के छात्रों ने बृहस्पतिवार को प्रवेश  प्रकोष्ठ के निदेशक को ज्ञापन देकर कहा कि एक ही दोनों परीक्षाएं होने से अभ्यर्थियों को असुविधा होगी। छात्रों ने इस विसंगति को दूर करते हुए किसी एक परीक्षा की तिथि बदलने की मांग की। वहीं, प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों ने दोनों पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किए हैं और उन्होंने अपने दोनों आवेदनों में नाम-पता, अभिभावक का नाम एक समान लिखा है, उन्हें दोनों परीक्षाओं के लिए एक ही केंद्र आवंटित किया गया है। इस बात का पहले से ध्यान रखा गया है। इसके बावजूद किसी अभ्यर्थी को अलग-अलग सेंटर आवंटित हो गए हैं तो इसका समाधान किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अतेंद्र सिंह, शिवम सिंह, वीरेंद्र चौहान, सर्वेश, शेखर विक्रम सिंह, कार्तिकेय त्रिपाठी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed