{"_id":"62c32c6b8695da71537d7371","slug":"allahabad-university-one-arrested-for-inciting-students-to-picket","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि : छात्रों को धरने के लिए उकसाने में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विवि : छात्रों को धरने के लिए उकसाने में एक गिरफ्तार
Mon, 04 Jul 2022 11:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:38 PM IST
सार
पुलिस अफसरों का कहना है कि सोमवार को जानकारी मिली कि सत्यम कुशवाहा के सोशल मीडिया अकाउंट से छात्रों को उकसाने वाला पोस्ट किया गया। इसमें छात्रों से धरने में आने का आह्वान किया गया था।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद विवि में प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों को धरने के लिए उकसाने में सत्यम कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है। वह विवि से निष्कासित है और पुलिस का कहना है कि उसने सोशल मीडिया पर एक उकसाने वाली पोस्ट की थी। जिसमें छात्रों को धरने के लिए उकसाया गया था। पुलिस अफसरों का कहना है कि उसके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पुलिस अफसरों का कहना है कि सोमवार को जानकारी मिली कि सत्यम कुशवाहा के सोशल मीडिया अकाउंट से छात्रों को उकसाने वाला पोस्ट किया गया। इसमें छात्रों से धरने में आने का आह्वान किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और शांतिभंग में उसका चालान कर दिया। सीओ कर्नलगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। वह पूर्व में भी कई मुकदमों में नामजद रहा है जिस पर उसका रिमांड बनवाया गया है।
विज्ञापन
फोटो-पत्र वायरल करने के मामले में भी होगी पूछताछ
पुलिस का कहना है कि यह बात भी सामने आई है कि गले में फंदा डाले छात्र की फोटो व धमकी भरा पत्र वायरल करने वाले भी कुछ छात्र ही हैं। यह वह हैं जो माहौल खराब करना चाहते हैं। इस मामले में भी सत्यम से पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एलएलबी-बीएएलएलबी सेमेस्टर परीक्षाओं के विरोध में चल रहे प्रदर्शन में एक दिन पहले तब नया मोड़ आ गया था।
विज्ञापन
जब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें एक युवक अपने गले में फांसी का फंदा लगाए नजर आया। तस्वीर के साथ ही एक पत्र भी वायरल हुआ, जिसमें यह लिखा था कि प्रमोट न किए जाने पर छात्र आत्मघाती कदम उठाते हैं तो इसके लिए जिम्मेदार प्रॉक्टर होंगे। उधर, प्रॉक्टर ने इसे खुद के खिलाफ दुष्प्रचार बताते हुए कर्नलगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था।