फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Now admission will be taken online in constituent colleges

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : संघटक महाविद्यालयों में अब ऑनलाइन लिए जाएंगे प्रवेश

Sun, 16 Jan 2022 07:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Jan 2022 07:52 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने 21 जनवरी तक विश्वविद्यालय को बंद करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके बाद 22 एवं 23 जनवरी को क्रमश: शनिवार एवं रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा, तब तक विश्वविद्यालय के विभाग भी बंद रहेंगे, जबकि पीजी प्रवेश के लिए शुल्क संबंधित विभागों में ही जमा होता है।

विज्ञापन
Allahabad University: Now admission will be taken online in constituent colleges
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) 23 जनवरी तक बंद होने के बाद विश्वविद्यालय के साथ संघटक महाविद्यालयों में भी ऑफलाइन प्रवेश की प्रक्रिया स्थगित है। कोविड के कारण सत्र पहले से ही काफी पिछड़ चुका है। ऐसे में विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयों ने अब ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश लेने का निर्णय लिया है। सीएमपी में स्नातक (यूजी) और ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में परास्नातक (पीजी) में ऑनलाइन प्रवेश लिए जाएंगे। 

विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने 21 जनवरी तक विश्वविद्यालय को बंद करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके बाद 22 एवं 23 जनवरी को क्रमश: शनिवार एवं रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा, तब तक विश्वविद्यालय के विभाग भी बंद रहेंगे, जबकि पीजी प्रवेश के लिए शुल्क संबंधित विभागों में ही जमा होता है।
विज्ञापन


ऐसे में विश्वविद्यालय में 23 जनवरी तक पीजी प्रवेश की प्रक्रिया भी स्थगित रहने के आसार हैं। वहीं, प्रवेश भवन बंद होने के कारण स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया भी ठप पड़ी है। यही हाल इविवि के संघटक महाविद्यालयों का भी है। सीएमपी डिग्री कॉलेज में पिछले साल केवल ऑनलाइन मोड में प्रवेश लिए गए थे, लेकिन इस बार यूजी और पीजी में ऑफलाइन प्रवेश लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रवेश के लिए कटऑफ जारी
कोविड के कारण कॉलेज बंद हो गया है, सो कॉलेज प्रशासन ने पीजी में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही 17 जनवरी को पीजी में ऑनलाइन प्रवेश के लिए नया कटऑफ भी जारी कर दिया है। कॉलेज प्रशासन ने अब यूजी में भी ऑनलाइन प्रवेश शुरू करने का निर्णय लिया है। हालांकि कॉलेज बंद होने से पहले यूजी में ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया अंतिम दौर में थी, लेकिन कॉलेज बंद हो जाने के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ठप हो गई।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि यूजी में ऑनलाइन प्रवेश के लिए संबंधित एजेंसी से बात कर ली गई है। ऑफलाइन प्रवेश में जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगी थी, उनसे विवरण लेने के बाद यूजी में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। सोमवार को यूजी में ऑनलाइन प्रवेश के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

उधर, ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में स्नातक की प्रवेश प्रक्रिया शुरू से ही ऑनलाइन मोड में चल रही थी और यह लगभग पूरी कर ली गई है, लेकिन पीजी में ऑफलाइन प्रवेश शुरू होते ही कोविड के कारण कॉलेज बंद हो गया। ऐसे में वहां भी पीजी में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी तरह से ठप हो गई। कॉलेज प्रशासन ने पीजी में भी ऑनलाइन प्रवेश शुरू करने का निर्णय लिया है।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ने बताया कि 19 जनवरी से ऑनलाइन मोड में पीजी प्रवेश शुरू करने की तैयारी है, ताकि प्रवेश की प्रक्रिया समय से पूरी की जा सके। प्राचार्य के अनुसार स्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed