फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University News In protest against the fee hike, the main gate of the university was locked

Allahabad University News : फीस वृद्धि के विरोध में इविवि के मेन गेट पर जड़ा ताला

Mon, 12 Sep 2022 09:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 09:29 PM IST
सार

फीस वृद्धि के विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सातवें दिन भी आमरण अनशन जारी रहा। छात्रों ने सोमवार सुबह छात्रसंघ भवन से केंद्रीय पुस्तकालय के सामने मेन गेट तक आक्रोश मार्च निकाला और दोपहर 12 बजे गेट पर ताला जड़ दिया।

विज्ञापन
Allahabad University News In protest against the fee hike, the main gate of the university was locked
Prayagraj News : इलाहाबाद विवि में फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने सोमवार को परिसर में आक्रोश मार्च निकाला और विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए मेन गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान आमरण अनशन में शामिल तीन में से दो छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फीस वृद्धि के विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सातवें दिन भी आमरण अनशन जारी रहा। छात्रों ने सोमवार सुबह छात्रसंघ भवन से केंद्रीय पुस्तकालय के सामने मेन गेट तक आक्रोश मार्च निकाला और दोपहर 12 बजे गेट पर ताला जड़ दिया। इससे परिसर में वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। शाम साढ़े चार बजे छात्र वहां से हटे और इसके बाद गेट खोला गया।

विज्ञापन



इस दौरान आमरण अनशन पर बैठे छात्र मंजीत पटेल और राहुल सरोज की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में दोनों को बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, छात्र नेता राहुल प्रियदर्शी का आमरण अनशन जारी रहा। छात्रों ने निर्णय लिया कि फीस वृद्धि का निर्णय वापस होने तक अनशन जारी रहेगा। अब दूसरे छात्र आमरण अनशन पर बैठेंगे। 
विज्ञापन



शाम को अनशन स्थल पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार छात्रों से वार्ता करने के लिए पहुंचे। उन्होंने छात्रों से अनशन समाप्त करने को कहा, लेकिन छात्र नहीं माने। इस दौरान छात्र नेता अखिलेश यादव, अजय यादव सम्राट, जितेंद्र धनराज, राहुल पटेल, नवनीत यादव, अमित पांडेय, अभिषेक, अविनाश, अनुराग, अरविंद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Allahabad University News In protest against the fee hike, the main gate of the university was locked
Prayagraj News : इलाहाबाद विवि में फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

एबीवीपी ने घेरा डीएसडब्ल्यू कार्यालय
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने फीस वृद्धि का विरोध करते हुए 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को इविवि में डीएसडब्ल्यू कार्यालय का घेराव किया। एबीवीपी के इविवि इकाई के अध्यक्ष शिवम सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद क्रमवार तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाएगा और इस आंदोलन में सभी छात्रों का समर्थन प्राप्त कर इसे जन आंदोलन का रूप देगा। इस मौके पर छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री निर्भय द्विवेदी, एबीवीपी काशी प्रांत के मंत्री अतेंद्र सिंह सहित आलोक त्रिपाठी, आजाद मिश्र, कार्तिकेय त्रिपाठी, पुष्कर मिश्र आदि मौजूद रहे।

Allahabad University News In protest against the fee hike, the main gate of the university was locked
Prayagraj News : इलाहाबाद विवि में फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

फीस वृद्धि के विरोध में प्रियंका ने किया ट्वीट
इविवि में फीस के विरोध में प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चार सौ फीसदी फीस वृद्धि भाजपा सरकार का एक और युवा विरोधी कदम है। यहां यूपी-बिहार के साधारण परिवारों के बच्चे पढ़ने आते हैं। फीस वृद्धि कर सरकार इन युवाओं से शिक्षा का एक बड़ा जरिया छीन लेगी। सरकार को छात्र-छात्राओं की बात सुनकर फीस वृद्धि का फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed