फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University mess charge in hostels

डाइट के हिसाब से लिया जाएगा मेस चार्ज

Sat, 11 Jan 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University mess charge in hostels
छात्राओं की मांग पर इविवि के कुलपति ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन

अधिकतम 14 डाइट छोड़ने पर माफ किया जाएगा शुल्क
प्रयागराज, 10 जनवरी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के महिला छात्रावास परिसर में डाइट के हिसाब से मेस चार्ज लिया जाएगा। हालांकि अधिकतम 14 डाइट छोड़ने पर ही मेस चार्ज माफ किया जाएगा।
कार्यवाहक कुलपति प्रो. केएस मिश्र की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आठ जनवरी को हुई हॉस्टल संरक्षकों एवं अधीक्षकों की बैठक में यह बता दिया गया है कि महिला हॉस्टलों में मेस चार्ज की गणना प्रति डाइट के हिसाब से की जाएगी। छात्राएं अगर पूर्व सूचना देकर प्रयागराज से बाहर जाती है या हॉस्टल में नहीं रहती हैं तो अधिकतम 14 डाइट का मेस चार्ज नहीं लिया जाएगा। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह एवं अन्य छात्र नेताओं की इस मसले पर कार्यवाहक कुलपति से वार्ता की गई थी और छात्रों की ओर से मांग की गई थी कि मेस चार्ज डाइट के हिसाब से लिया जाएगा। इस आदेश के बाद ऋचा सिंह ने छात्राओं की मांगें मानने के लिए कार्यवाह कुलपति के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन

सुरक्षा समिति की चेयरमैन को छात्राओं ने दिया ज्ञापन
प्रयागराज। इविवि के गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने शुक्रवार को सुरक्षा समिति की चेयरमैन प्रो. शबनम हमीद को ज्ञापन सौंपा। छात्राओं की मांग है कि महिला छात्रावास परिसर स्थित विजिटिंग हॉल, जिस पर विश्वविद्यालय का कब्जा है, उसे शीघ्र खाली कराया जाए। बंद पड़ी डिस्पेंसरी खुलवाई जाए। रोशनी की उचित व्यवस्था हो और छात्रावास के भीतर आने वालां पर समय सीमा के प्रतिबंधों को तत्काल लागू किया जाए। इसके साथ ही बंद पड़ी लाइब्रेरी खोली जाए और जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे हटवाए जाएं, क्योंकि वहां छात्राएं अपने घरेलू माहौल में रहती हैं। कैमरों को परिसर के मुख्य द्वार पर लगाया जाए। प्रो. शबनम ने छात्राओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed