फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University may take tough action against the professor soon.

प्रोफेसर के खिलाफ शीघ्र ही कड़ी कार्रवाई कर सकता है इलाहाबाद विवि

Fri, 24 Apr 2020 01:28 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Apr 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University may take tough action against the professor soon.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
इविवि प्रशासन को शिवकुटी पुलिस ने प्रोफेसर प्रकरण में मांगी गई जानकारी भेज दी है, लेकिन इसके शुक्रवार तक मिलने के आसार हैं। माना जा रहा है कि इसके बाद ही विवि प्रशासन प्रोफेसर के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगा। इसमें निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है। 
विज्ञापन


इविवि प्रशासन ने अखबारों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए शिवकुटी और शाहगंज थाना पुलिस को पत्र लिखा है। रजिस्ट्रार की ओर से पुलिस प्रशासन को लिखे गए पत्र में प्रो. मोहम्मद शाहिद के खिलाफ अब तक हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगी गई थी। प्रोफेसर को जेल भेजे जाने की इविवि प्रशासन को अब तक अधिकृत तौर पर कोई सूचना नहीं मिली है और इसी वजह से प्रोफेसर के खिलाफ विश्वविद्यालय के स्तर से अब तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन


प्रोफेसर को जेल भेजे जाने से पहले इविवि प्रशासन को एक पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें बताया गया था कि प्रोफेसर के खिलाफ किन धाराओं को मुकदमा दर्ज हुआ है। साथ ही पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। इविवि प्रशासन ने इसके बाद अधिकृत तौर पर जानकारी मांगी। इविवि के पीआरओ डॉ. शैलेंद्र कुमार मिश्र के अनुसार पुलिस की ओर से प्रोफेसर की गिरफ्तारी की अधिकृत सूचना मिलते ही मामले में विधिक सलाह ली जाएगी और इसी आधार पर प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर बृहस्पतिवार को शिवकुटी पुलिस ने मांगी गई सारी जानकारी विवि को भेज दी है, जिसके शुक्रवार तक मिलने के आसार हैं। विवि प्रशासन इसके बाद ही अगला कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed