Allahabad University : चार मई से होंगी परास्नातक की परीक्षाएं, विवि ने जारी किया कार्यक्रम
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने विभिन्न परास्नातक पाठ्यक्रमों के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2025-26 की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। सभी परीक्षाएं सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे की पाली में आयोजित की जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने विभिन्न परास्नातक पाठ्यक्रमों के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2025-26 की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। सभी परीक्षाएं सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे की पाली में आयोजित की जाएंगी। जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से होंगी। एमए. अरबी और फारसी के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं चार मई से शुरू होकर 13 मई तक चलेंगी। वहीं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच मई से शुरू होकर 14 मई तक होंगी।
एमए. शिक्षा के द्वितीय सेमेस्टर की (ओल्ड व न्यू कोर्स) की परीक्षाएं छह मई से 14 मई तक और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं साथ मई से 13 मई तक होंगी। एमए. मास कम्युनिकेशन के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं छह मई से 14 मई तक और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं सात मई से 14 मई तक चलेंगी। एमए. दर्शनशास्त्र के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं चार मई से 12 मई तक और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच मई से 13 मई तक होंगी ।
एमए. समाजशास्त्र के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच मई से 13 मई तक और द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं छह मई से 15 मई होंगी। एमए. उर्दू के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं चार मई से 14 मई तक और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच मई से 15 मई तक होंगी।
एमएससी फूड टेक्नोलॉज के द्वितीय सेमेस्टर की थ्योरी परीक्षाएं चार मई से 12 मई चलेंगी। वहीं दशम सेमेस्टर (5 वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम की थ्योरी परीक्षाएं चार मई 11 मई तक होगी
इसके साथ ही द्वितीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 मई से 19 मई ताज होंगी। अष्टम सेमेस्टर (5 वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम) का प्रैक्टिकल 15 और 18 मई को संपन्न होगा। चतुर्थ सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 से 28 मई तक चलेंगी। प्राणि विज्ञान एवं कृषि कीट विज्ञान के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच मई से और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं छह मई से शुरू होकर 18 मई तक आयोजित की जाएंगी।
बीएड-एमएड की सम सेमेस्टर परीक्षाएं छह मई से
इविवि की शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीएड और एमएड की द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं छह मई से प्रारंभ होंगी। एमएड द्वितीय सेमेस्टर के पुराने और नए दोनों पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 18 मई तक चलेंगी। एमएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं सात से 15 मई तक होंगी। बीएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 मई तक चलेंगी। वहीं बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से 19 मई तक क्रियात्मक अनुसंधान के पेपर के साथ संपन्न होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 11 से दोपहर दो बजे की पाली में होंगी।
बीए.एमएस., बी.वोक. और एम.वोक. सेमेस्टर परीक्षाएं 11 मई से
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परीक्षा संयुक्त कुलसचिव के ओर से जारी सूचना के अनुसार, बीए.एमएस, बी.वोक. और एम.वोक. की परीक्षाएं 11 मई से होंगी । परीक्षाएं सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे की पाली में आयोजित की जाएंगी। बीए.एमएस. और बीवोक. के द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 मई से शुरू होकर 22 मई तक संचालित की जाएंगी।
एम.वोक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 मई से प्रारंभ होकर 22 मई तक होगी। एम.वोक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 मई से 20 मई तक होंगी।