फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University Foundation day

विवादों के बीच इविवि का स्थापना दिवस आज

Mon, 23 Sep 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University Foundation day
लोकगीतों से गूंजेगा सीनेट हॉल, भव्य होगा स्थापना दिवस समारोह
विज्ञापन

कुलपति के विरोध में पुराछात्र रॉयल गार्डेन में मनाएंगे स्थापना दिवस
प्रयागराज। विवादों के बीच इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) का 133वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को आयोजित किया जाएगा। एक तरह इविवि के सीनेट हॉल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, वहीं दूसरी ओर कुलपति के विरोध में तमाम पुराछात्रों एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय बचाओ संघर्ष समिति की ओर से रॉयल गार्डेन में अलग से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इविवि में स्थापना दिवस समारोह दोपहर एक बजे शुरू होगा और इसके मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र होंगे। समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू करेंगे। स्थापना दिवस समारोह में विश्वविद्यालय के आम छात्रों का भी प्रवेश होगा। खास बात यह होगी कि राज्यपाल को दिए जाने वाले गार्ड ऑफ ऑनर में नारी शक्ति का स्वरूप दिखेगा। 6 यूपी एनसीसी बटालियन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर देने वाली सभी कैडेट्स लड़कियां हैं। समारोह के दौरान शिक्षकों को सीनेट हॉल के पूर्वी और छात्र-छात्राओं को पश्चिमी द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को अपना आईकार्ड दिखाना होगा और कार्यक्रम शुरू होने से पहले पंद्रह मिनट पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन

उधर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति और तमाम पुराछात्रों की ओर से लक्ष्मी टॉकीक के सामने रॉयल गार्डेन में शाम पांच बजे इविवि का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। पुराछात्रों और समिति के सदस्यों का आरोप है कि कुलपति ने विश्वविद्यालय को गर्त में ले जाने का काम किया है। सीनेट हॉल में समारोह के दौरान विरोध की आशंका को देखते हुए आयोजन स्थल के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज दोपहर 12.30 बजे से शिक्षण कार्य स्थगित
इलाहाबाद विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह 23 मार्च को अपराह्न एक बजे से शुरू हो जाएगा। ऐसे में दोपहर 12.30 बजे से विश्वविद्यालय में सभी कक्षाएं स्थगित रहेंगी ताकि आम छात्र-छात्राएं समारोह में शामिल हो सकें। पीआरओ डॉ. चित्तरंजन कुमार सिंह के अनुसार यह आदेश विधि, कला, वाणिज्य, विज्ञान संकाय और आईपीएस समेत सभी केंद्रों के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed