फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Five year course in food technology will not start in the current session

इलाहाबाद विवि : मौजूदा सत्र में शुरू नहीं हो सकेगा फूड टेक्नोलॉजी में पांच वर्षीय कोर्स, शुरू होने से पहले ही

Wed, 30 Aug 2023 12:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Aug 2023 12:20 PM IST
सार

सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में 4512 अभ्यर्थियों ने इस कोर्स के लिए इविवि का विकल्प भरा था, जिनमें से 1725 छात्राएं हैं। इविवि ने जब प्रवेश के लिए अपने स्तर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की तो इस कोर्स के लिए अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराए और रजिस्ट्रेशन शुल्क भी जमा किया, लेकिन अब इस पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम में दाखिले नहीं होंगे।

विज्ञापन
Allahabad University: Five year course in food technology will not start in the current session
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में नई शिक्षा नीति के तहत मौजूदा सत्र 2023-24 से प्रस्तावित फूड टेक्नोलॉजी में पांच वर्षीय कोर्स शुरू होने से पहले ही स्थगित हो गया। इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थियों को तीन विकल्प दिए गए हैं। वे चाहें तो अपनी रजिस्ट्रेशन फीस वापस लें या दो अन्य विषयों में से किसी एक में प्रवेश लें।

विज्ञापन

सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में 4512 अभ्यर्थियों ने इस कोर्स के लिए इविवि का विकल्प भरा था, जिनमें से 1725 छात्राएं हैं। इविवि ने जब प्रवेश के लिए अपने स्तर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की तो इस कोर्स के लिए अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराए और रजिस्ट्रेशन शुल्क भी जमा किया, लेकिन अब इस पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम में दाखिले नहीं होंगे।

विज्ञापन

इविवि प्रवेश समिति के चेयरमैन प्रो. जेके पति के अनुसार जिन छात्रों ने फूड टेक्नोलॉजी में पांच वर्षीय कोर्स में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कर दिए हैं, वे चाहें तो अपना शुल्क वापस ले सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों के सामने दो अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के विकल्प भी है। ऐसे अभ्यर्थी फैमिली एंड कम्युनिटी साइंस में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम (केवल छात्राओं के लिए) या बीवोक फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नोलॉजी (छात्र-छात्राओं दोनों के लिए) में प्रवेश ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed